Uttar Pradeshराज्य

बरेली में 4.5 करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, 35 लाख नकद के साथ 2 गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

UP News : उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने शॉल कारोबार की आड़ में चल रहे कथित हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. बारादरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों, जगदीश चोटिया और जमीर अहमद, को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35 लाख रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं. जांच में सामने आया है कि कश्मीर से जुड़े व्यापारिक लेन-देन के नाम पर हवाला कारोबार संचालित किया जा रहा था.

बैंक खाते से जुड़े कई अहम सुराग

एसएसपी अनुराग आर्य के अनुसार, वर्ष 2025 में खोले गए एक एक्सिस बैंक खाते में एक साल के भीतर 1500 से अधिक ट्रांजेक्शन हुए और करीब 4.5 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन पाया गया है.

दुबई से संचालित होने का शक

बता दें कि जांच में दिल्ली के दो व्यापारियों लालचंद और धम्मालाल की भूमिका भी सामने आई है. वहीं पूछताछ में दुबई में बैठे जीशान अली का नाम सामने आया है, जिसे इस नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें- ‘पेड्डी’ में जाह्नवी का लुक बना बहस का मुद्दा, कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button