Biharराज्य

लालू-राबड़ी की सुरक्षा बदलाव के बाद तेजस्वी ने लौटाई सुरक्षा, बिहार में सियासी घमासान तेज

Bihar politics : बिहार में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है. पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा हटाए जाने के बाद अब उनके बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी है. इस फैसले से विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है.

आरजेडी ने राज्य सरकार पर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. पार्टी का कहना है कि यह कदम राजनीतिक बदले की भावना से उठाया गया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी परिवार की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया.

सुरक्षा समीक्षा के बाद Z+ श्रेणी हटाई गई

शुक्रवार को हुई सुरक्षा समीक्षा के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को दी जाने वाली Z+ श्रेणी की सुरक्षा हटा दी गई थी. अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी बिहार पुलिस को सौंप दी गई है. वहीं, आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बयान जारी कर कहा कि लालू यादव राष्ट्रीय स्तर के नेता रहे हैं. उनके साथ अचानक यह व्यवहार उचित नहीं है, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश कर रही है.

फैसले पर तेजस्वी यादव की नाराजगी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में अभी कोई कटौती नहीं हुई है, उन्हें पहले की तरह Y+ श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी. सुरक्षा समिति का मानना है कि नेता प्रतिपक्ष का पद कैबिनेट मंत्री के बराबर होता है. तेजस्वी लगातार जनसभाओं, जिलों के दौरे और राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहते हैं. इसलिए उनकी सुरक्षा जरूरी मानी गई है. फिर भी तेजस्वी ने सरकार के फैसले पर नाराजगी जताते हुए अपनी सुरक्षा वापस कर दी.

आरजेडी का कहना है कि जब माता-पिता की सुरक्षा में कटौती हो रही है तो बेटे के रूप में वे भी इसका विरोध करते हैं. पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया.

सरकार ने आरोपों को किया खारिज

दूसरी ओर राज्य सरकार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. सरकार का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किसी राजनीतिक फैसले से नहीं, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा और तय मानकों के आधार पर किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि खतरे के आकलन के बाद ही सुरक्षा श्रेणी तय की जाती है.

ये भी पढ़ें- लोनधारकों के लिए बड़ी खबर, RBI ने Repo Rate में नहीं किया कोई बदलाव, महंगाई बढ़ने की जताई आशंका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button