Biharक्राइमराज्यशिक्षा

खान सर कोचिंग पर हमले में बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार, कोचिंग विवाद को लेकर बढ़ा तनाव

Khan Sir Coaching Attack : पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गौरव और अभिषेक भी शामिल हैं, जो रोशन आनंद के कोचिंग संस्थान से जुड़े बताए जा रहे हैं।

एफआईआर में चार नामजद, 15 अज्ञात शामिल

इस मामले में खान सर के कोचिंग से जुड़े कन्हैया सिंह की ओर से कदमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिकायत में चार लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 15 अज्ञात लोगों पर भी आरोप लगाए गए हैं। हाल ही में आए दारोगा भर्ती परीक्षा परिणाम को लेकर दोनों कोचिंग संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा और तनाव की स्थिति बताई जा रही है।

प्रतिस्पर्धा से बढ़ा विवाद, जांच जारी

जानकारी के अनुसार, खान सर के संस्थान से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के चयन के दावे के बाद दोनों कोचिंग संस्थानों के बीच मतभेद बढ़ गया था, जो कथित तौर पर इस घटना तक पहुंच गया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

शिक्षा मंत्री का सख्त बयान, कोचिंग पॉलिसी का ऐलान

इस घटना को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कोचिंग संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा को हिंसा में बदलने से रोकने के लिए नई नीति तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगले तीन महीनों में कोचिंग पॉलिसी लाई जाएगी, जिसमें सभी पक्षों की राय ली जाएगी।

मंत्री ने यह भी कहा कि नई नीति लागू होने के बाद यदि इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं तो संबंधित कोचिंग संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने छात्रों द्वारा किए गए हंगामे पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बीजेपी विधायक बोले- जांच में दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

वहीं, बीजेपी विधायक संजय गुप्ता ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि कोचिंग संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा का रूप हिंसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र देशभर से आने वाले छात्रों के लिए शिक्षा का केंद्र है और यहां तनावपूर्ण माहौल स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पुलिस जांच पर भरोसा जताते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

ये भी पढ़ें – मुजफ्फरपुर अग्निकांड: सिर्फ 5 नहीं 20 से अधिक लोगों की हुई है मौत, परिजनों ने शव छिपाने का लगाया आरोप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button