Delhi NCRमौसम

दिल्ली-एनसीआर समेत राजस्थान में मौसम ने बदली करवट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Delhi NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम अपेक्षाकृत राहत भरा बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 जून को क्षेत्र में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी को देखते हुए इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं

पूर्वानुमान के मुताबिक 1 जून को अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दोपहर और शाम के समय हल्की बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 2 जून को भी मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है और तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

3-4 जून को छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 और 4 जून को भी बादल छाए रहने, गरज-चमक और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। हालांकि इन दिनों किसी विशेष चेतावनी की घोषणा नहीं की गई है। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर सीमित रहेगा।

5 और 6 जून को मौसम साफ रहने की आशंका

5 और 6 जून को मौसम अपेक्षाकृत साफ रह सकता है। आसमान में आंशिक बादल बने रहेंगे, लेकिन किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदल से स्थितियां

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमीय परिस्थितियों के कारण अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में तापमान नियंत्रित रहेगा। बादल, हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को लू और अत्यधिक गर्मी से राहत मिल सकती है।

लोगों को उमस से मिली राहत

वहीं राजस्थान के जोधपुर में भी मौसम ने करवट ली है। सोमवार शाम को तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से राहत मिली। इससे पहले 30 मई को भी शहर में तेज अंधड़ और बारिश हुई थी, जिसमें कुछ स्थानों पर नुकसान की घटनाएं सामने आई थीं।

2 और 3 जून को आंधी और बारिश

मौसम विभाग ने जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए भी 2 और 3 जून को आंधी और बारिश की संभावना जताई है। ग्रामीण इलाकों में हल्की वर्षा के बाद मौसम अधिक सुहावना हो गया है और अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

ये भी पढ़ें- सिरसा में रेबीज से महिला की मौत, मामूली चोट समझकर किया था इग्नोर, बोलने में हकलाने लगीं थी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button