US Airstrike News : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और नाइजीरिया की सेनाओं ने संयुक्त रूप से एक बड़े आतंकवाद विरोधी अभियान को अंजाम दिया है. ट्रंप के अनुसार, इस ऑपरेशन में ISIS के दूसरे सबसे बड़े कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराया गया. उन्होंने इसकी जानकारी ट्रुथ सोशल पर साझा की.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह मिशन बेहद चुनौतीपूर्ण था और इसे पूरी रणनीति और योजना के साथ पूरा किया गया. ट्रंप के मुताबिक, अबू-बिलाल अल-मिनुकी अफ्रीका में छिपकर आतंकवादी गतिविधियों को संचालित कर रहा था और वैश्विक स्तर पर ISIS के ऑपरेशन में उसकी अहम भूमिका थी.
अमेरिकी एजेंसियां लगातार रख रही थीं नजर
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अल-मिनुकी को लगता था कि वह अफ्रीका में रहकर सुरक्षित है, लेकिन अमेरिकी एजेंसियां लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थीं. उन्होंने कहा कि अब वह न तो अफ्रीका के लोगों को डराने में सक्षम होगा और न ही अमेरिकियों के खिलाफ किसी हमले की साजिश रच पाएगा.
ट्रंप ने इस कार्रवाई को ISIS के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के लिए बड़ा झटका बताया. साथ ही उन्होंने नाइजीरिया सरकार और वहां की सेना के सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद भी दिया. अपने बयान के अंत में उन्होंने अमेरिकी सेना की तारीफ करते हुए “गॉड ब्लेस अमेरिका” कहा.
दो दिवसीय चीन दौरे पर रहे डोनाल्ड ट्रंप
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय चीन दौरे पर भी रहे, जहां उन्होंने चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. ट्रंप का यह दौरा ऐसे समय हुआ, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है और युद्ध रोकने को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बातचीत जारी है.
इस पूरे घटनाक्रम में चीन की भूमिका को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि चीन और ईरान के बीच करीबी संबंध हैं. अमेरिका चाहता है कि चीन, ईरान के साथ बातचीत कर हालात को शांत करने की दिशा में भूमिका निभाए.
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









