लाइफ़स्टाइल

भीषण गर्मी में शरीर क्यों हो रहा है कमजोर? जानें वजह और बचाव के उपाय

Summer Fatigue : जैसे-जैसे मई का महीना खत्म हो रहा है, वैसे-वैसे जून-जुलाई की गर्मी का असर भी बढ़ने लगा है. तेज धूप, उमस और पसीने से लोग अभी से परेशान होने लगे हैं. कई जगह तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे गर्मी पहले ही रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है. डॉक्टरों ने दोपहर 11 से 3 बजे के बीच घर में रहने की सलाह दी है.

इस दौरान कई लोग बिना ज्यादा काम किए भी थकान, कमजोरी, सांस फूलना और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं महसूस कर रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह शरीर पर बढ़ते दबाव का संकेत हो सकता है.

डिहाइड्रेशन और मिनरल्स की कमी

गर्मियों में पसीने के कारण शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स कम हो जाते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन, चक्कर और थकान की समस्या हो सकती है. इसलिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी, नींबू पानी या नारियल पानी पीते रहना चाहिए.

लगातार थकान एनीमिया का संकेत भी हो सकता है, जिसमें शरीर में आयरन की कमी हो जाती है. इसके अलावा डायबिटीज और थायराइड जैसी बीमारियों में भी कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है, खासकर अगर इसके साथ ज्यादा प्यास, बार-बार पेशाब या वजन कम होने जैसे लक्षण हों.

गर्मी में जंक फूड से बढ़ सकती है कमजोरी

गर्मी में लोग अक्सर जंक फूड और तला-भुना खाना ज्यादा खाने लगते हैं, जिससे शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता और कमजोरी बढ़ सकती है. ऐसे में हल्का और संतुलित भोजन लेना जरूरी होता है. अगर थकान और कमजोरी लगातार बनी रहे तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- पंजाब में बड़ी तैयारी! CM मान ने आर्मी कमांडर से की खास बैठक, सुरक्षा पर बड़े फैसले!

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button