राष्ट्रीय

विजय थलपति बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, शपथ के बाद 200 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान

Tamil Nadu News : तमिलनाडु की राजनीति में आज एक बड़ा और ऐतिहासिक पल देखने को मिला जब चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में सुबह 10 बजे विजय थलपति ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. पहले यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम दोपहर 3:45 बजे तय किया गया था, लेकिन ज्योतिषीय सलाह के बाद इसका समय बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया गया. इस मौके पर स्टेडियम में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे.

इससे एक दिन पहले, 9 मई को विजय ने राज भवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने टीवीके की चुनावी जीत की औपचारिक जानकारी देते हुए पत्र सौंपा, जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का निमंत्रण दिया और मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी.

वहीं, विजय के पिता और फिल्म निर्देशक एस.ए. चंद्रशेखर ने इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे बेहद प्रसन्न हैं और यह उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने विजय को बधाई दी।

इधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भी टीवीके प्रमुख विजय को तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं.

समर्थकों ने की आतिशबाजी

शपथ ग्रहण के बाद टीवीके समर्थकों ने उत्सव मनाते हुए विजय के माता-पिता के घर के बाहर पटाखे फोड़े और जश्न मनाया.

विजय ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली

बता दें कि मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद विजय ने सचिवालय में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया और अपने पहले संबोधन में कहा कि वे किसी राजपरिवार से नहीं आते, बल्कि जनता के समर्थन और विश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है.

तमिलनाडु में 200 युनिट बिजली फ्री

बताया जा रहा है कि नई सरकार के पहले फैसलों के तहत आम जनता को राहत देते हुए 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया गया है, साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष बल के गठन से जुड़ी फाइल पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- ईशान किशन का पंजाब किंग्स की फील्डिंग पर तंज, GF अदिति हुंडिया का मजेदार रिएक्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button