Other Statesराज्य

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुईं सुप्रिया सुले, बाल-बाल बचीं

Supriya Sule Accident : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले शनिवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं. यह घटना उस समय हुई जब वह पुणे से मुंबई की ओर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सफर कर रही थीं.

जानकारी के मुताबिक, यात्रा के दौरान एक अन्य वाहन ने उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी. हादसे के बाद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी साझा करते हुए उस वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर GJ13CF5257 भी सार्वजनिक किया.

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि पुणे से मुंबई जाते समय हाईवे पर उन्हें एक डरावने अनुभव का सामना करना पड़ा, जब एक वाहन ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में सभी लोग सुरक्षित रहे.

हाईवे पर जिम्मेदारी से ड्राइविंग करने की दी सलाह

सुप्रिया सुले ने कहा कि इस तरह की घटनाएं यह याद दिलाती हैं कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना सड़क पर चल रहे लोगों की जिंदगी के लिए बड़ा खतरा बन सकता है, उन्होंने लोगों से सीट बेल्ट पहनने, सतर्क रहने और जिम्मेदारी के साथ ड्राइविंग करने की अपील भी की.

संसदीय प्रदर्शन के दम पर बनाई अलग पहचान

हम अगर उनके राजनीतिक सफर की बात करें तो सुप्रिया सुले ने साल 2006 में राज्यसभा सदस्य के रूप में संसदीय राजनीति में कदम रखा था. इसके बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बारामती सीट से जीत हासिल की और तब से लगातार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. संसद में सक्रिय भागीदारी और प्रदर्शन के लिए उन्हें कई बार ‘संसद रत्न’ सम्मान भी मिल चुका है.

ये भी पढ़ें- Sanjeev Arora Arrested : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, दिल्ली मुख्यालय लेकर जाएगी ED

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button