Gold-Silver Rate : आज देशभर में सोने की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट तीनों ही श्रेणियों में दाम बढ़े हैं. आज 24 कैरेट सोना प्रति ग्राम 15,131 रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले दिन की तुलना में 213 रुपये अधिक है.
वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 195 रुपये बढ़कर 13,870 रुपये प्रति ग्राम हो गया है. इसी तरह 18 कैरेट सोना भी 159 रुपये की बढ़त के साथ 11,348 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है. सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कई वैश्विक और घरेलू कारण बताए जा रहे हैं.
अमेरिकी डॉलर में कमजोरी
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर कमजोर होकर 98 के स्तर से नीचे आ गया है. डॉलर में गिरावट आने से विदेशी खरीदारों के लिए सोना अपेक्षाकृत सस्ता हो जाता है, जिससे इसकी मांग और कीमत दोनों में तेजी देखी जाती है.
सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में कुछ प्रगति की खबरों के बावजूद वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बनी हुई है. ऐसे माहौल में निवेशक जोखिम से बचने के लिए शेयर बाजार से पैसा निकालकर सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिसमें सोना प्रमुख है.
महंगाई की चिंता
वैश्विक अर्थव्यवस्था में महंगाई को लेकर चिंता अभी भी बनी हुई है. सोना लंबे समय से महंगाई के खिलाफ एक सुरक्षित निवेश माना जाता है, इसी कारण इसकी खरीदारी बढ़ी है.
घरेलू मांग में बढ़ोतरी
शादियों के सीजन के चलते देश के रिटेल बाजारों में सोने की मांग बढ़ी है, जिसका सीधा असर कीमतों पर देखने को मिल रहा है. चांदी के भाव में भी उछाल दर्ज किया गया है. आज चांदी 265 रुपये प्रति ग्राम और 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है, जो पिछले दिन के मुकाबले क्रमशः 10 रुपये और 10,000 रुपये अधिक है. मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में भी यही दरें बनी हुई हैं.
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार से तय होती हैं और इसमें डॉलर-रुपये की विनिमय दर की भी अहम भूमिका रहती है.
ये भी पढ़ें- कैथल में 17 वर्षीय लड़की का रास्ता रोककर छेड़खानी, मां की शिकायत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









