बिज़नेस

LPG को लेकर सरकार का सख्त नया नियम लागू! एक गलती पर कट सकता है कनेक्शन, उपभोक्ताओं को तुरंत करना होगा यह काम

New LPG Rule : अगर आपके घर में एलपीजी गैस सिलेंडर और पीएनजी (पाइपलाइन गैस) दोनों का इस्तेमाल हो रहा है, तो इसे लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि सरकार “एक घर, एक कनेक्शन (One Household, One Connection)” के नियम को सख्ती से लागू कर रही है. इसके मुताबिक एक ही परिवार के लिए सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर और पीएनजी कनेक्शन दोनों एक साथ रखना अब सही नहीं माना जा रहा है.

बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के कारण गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है. इसी वजह से सरकार गैस के सही इस्तेमाल और सब्सिडी के गलत उपयोग को रोकने के लिए कदम उठा रही है. इसका मकसद यह भी बताया जा रहा है कि एलपीजी सब्सिडी केवल जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे, खासकर उन इलाकों में जहां अभी पीएनजी पाइपलाइन नहीं पहुंची है. कहा जा रहा है कि गैस कंपनियां अब ऐसे घरों की पहचान कर रही हैं, जहां एलपीजी और पीएनजी दोनों कनेक्शन का इस्तेमाल हो रहा है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन है, वहां एलपीजी सिलेंडर की नई सप्लाई या रीफिल नहीं देने की बात भी सामने आ रही है. अगर किसी घर में पीएनजी चालू है, तो उसे एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने की बात कही जा रही है.

43,000 उपभोक्ताओं ने कनेक्शन सरेंडर किया

जानकारी के अनुसार अब तक करीब 43,000 उपभोक्ता स्वेच्छा से अपना एलपीजी कनेक्शन वापस कर चुके हैं, लेकिन ऐसे घरों की संख्या अभी और ज्यादा बताई जा रही है. अगर कोई परिवार इस नियम का पालन नहीं करता है तो जुर्माना लगने और कनेक्शन बंद होने की चेतावनी भी दी जा रही है.

भारत में गैस सप्लाई पर वैश्विक संकट का असर

भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है. लगभग 88% कच्चा तेल, 50% प्राकृतिक गैस और करीब 60% एलपीजी. इसलिए वैश्विक संकट और मिडिल ईस्ट तनाव का असर गैस सप्लाई पर भी बताया जा रहा है. इसका असर घरों के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट और अन्य जगहों पर भी पड़ने की बात कही जा रही है, जहां एलपीजी की कमी के चलते वैकल्पिक ईंधन अपनाने की सलाह दी जा रही है.

इसके अलावा बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा इस्तेमाल 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का होता है, जिसकी कीमत दिल्ली में करीब ₹913 बताई जा रही है. वहीं छोटे उपयोग के लिए 5 किलो का सिलेंडर लगभग ₹339 में मिलने की बात कही जा रही है.

ये भी पढ़ें- कैथल में 17 वर्षीय लड़की का रास्ता रोककर छेड़खानी, मां की शिकायत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button