बिज़नेस

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: MCX पर जानें आज के ताजा रेट और ट्रेडिंग अपडेट

Gold Price Today : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. मिडिल-ईस्ट में चल रही भू-राजनीतिक हलचल के बीच मंगलवार को एक बार फिर दोनों कीमती धातुओं के दामों में गिरावट दर्ज की गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह सोना और चांदी दोनों लाल निशान में कारोबार करते दिखे.

सुबह करीब 11:37 बजे 5 जून डिलीवरी वाला सोना 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,50,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. इसी तरह, 5 मई डिलीवरी वाली चांदी में भी तेज गिरावट देखने को मिली और यह 1.91 प्रतिशत टूटकर 2,37,199 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

दिनभर में दिखी तेज हलचल

मंगलवार को 5 जून डिलीवरी वाला सोना 1,51,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला था, जबकि सोमवार को यह 1,51,721 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. दिन के कारोबार के दौरान सोना 1,51,802 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर तक गया और फिर 1,50,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक फिसल गया.

दिनभर गिरावट का रुख देखने को मिला

वहीं चांदी की बात करें तो 5 मई डिलीवरी वाली चांदी आज 2,40,490 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली थी, जो पिछले दिन 2,41,824 रुपये पर बंद हुई थी. दिन के दौरान चांदी का भाव 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्च स्तर से गिरकर 2,36,450 रुपये प्रति किलोग्राम के निचले स्तर तक पहुंच गया.

सर्राफा बाजार में सोमवार को तेजी रही

उधर, सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने में हल्की तेजी दर्ज की गई थी, जबकि चांदी के दामों में अच्छी बढ़त देखने को मिली थी. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को चांदी 3,500 रुपये की तेजी के साथ 2,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. इसी दौरान 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये बढ़कर 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था.

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना की बढ़ी ताकत, 50 नई यूनिट्स और हाईटेक हथियारों से लैस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button