Akhilesh Yadav : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है. गाजीपुर मामले का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कहा कि गाजीपुर में हमारे लोगों के साथ बहुत खराब व्यवहार हुआ. सपा का एक प्रतिनिधिमंडल गाजीपुर में पीड़ित परिवार से मिलने जाएगा. साथ ही परिवार को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी.
‘गाजीपुर में हमारे लोगों के साथ बहुत खराब व्यवहार हुआ’
सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि गाजीपुर में हमारे लोगों के साथ बहुत खराब व्यवहार हुआ है और ये सब सरकार के इशारे पर कराया गया. बीजेपी वाले जब खुद कुछ नहीं कर पा रहे तो दूसरों से पत्र लिखवा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि कल मंगलवार को सपा का एक और प्रतिनिधिमंडल फिर से दौरे पर जाएगा. उन्होंने कहा हमारा प्रतिनिधिमंडल कल गाजीपुर जाएगा और परिवार से मिलकर, उनकी मदद करेगा और उनकी बात सुन कर आएगा. उन्होंने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की भी बात कही.
‘यूपी में जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से बेटियों पर अत्याचार बढ़ा’
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यूपी में जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से बहनों और बेटियों पर अत्याचार बढ़ा है. बीजेपी वाले महिलाओं के नाम पर रैलियां और प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन गाजीपुर की बेटी जिस हालत में मिली एक बार उसकी तस्वीर तो देख लेते. उन्होंने आगे कहा इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, बीजेपी के मंत्री जा रहे हैं. यदि लोगों को पोस्टमॉर्टम पर शंका है तो बीजेपी के मंत्री देख क्यों नहीं लेते.
अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा महिलाएं और बेटियां अगर कहीं असुरक्षित हैं तो वो उत्तर प्रदेश ही है. यहां के जो आंकड़े बताते हैं, उसके आधार पर सबसे ज्यादा घटनाएं उत्तर प्रदेश में ही हो रही हैं महिलाओं और बेटियों के ख़िलाफ ही हैं. गाजीपुर में प्रतिनिधिमंडल को जाने देने की अनुमति देने की बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे प्रतिनिधिमंल को गाज़ीपुर जाने दो वरना हम तो हैं ही. परिवार ने अगर शक जताई है तो जांच होनी चाहिए, जहां बेटी की लाश मिली हैं वहां तो 2 फ़ीट पानी भी नहीं है. हमारा डेलीगेशन जायेगा, उनकी मदद करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में चुनाव के ख़त्म होते ही देश डीजल और पेट्रोल महंगा हो जाएगा.
ये भी पढ़ें : बेटियों को सरकारी नौकरी में 33% आरक्षण का वादा, बैरकपुर में TMC पर जमकर बरसे पीएम मोदी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









