UP Electricity Connection : उत्तर प्रदेश सरकार ने छोटे बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अब अगर किसी उपभोक्ता का बिजली बैलेंस नेगेटिव में भी चला जाता है, तो भी उसका कनेक्शन तुरंत नहीं काटा जाएगा।
नई व्यवस्था के अनुसार, 1 किलोवाट तक के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं की बिजली एक महीने तक बंद नहीं की जाएगी। वहीं 2 किलोवाट कनेक्शन पर 200 रुपये तक का बकाया होने पर भी बिजली आपूर्ति जारी रहेगी। यह कदम खास तौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आया है, जो समय पर बिल जमा नहीं कर पाते।
5 SMS अलर्ट भेजे जाएं
सरकार ने बिजली विभाग को यह भी निर्देश दिए हैं कि कनेक्शन काटने से पहले उपभोक्ताओं को लगातार 5 SMS अलर्ट भेजे जाएं, ताकि उन्हें समय रहते जानकारी मिल सके और वे बिल का भुगतान कर सकें।
इन अलर्ट्स की प्रक्रिया कुछ इस तरह होगी-
पहला संदेश 30% बैलेंस रहने पर, दूसरा 10% पर, तीसरा बैलेंस खत्म होने पर, चौथा कनेक्शन कटने से एक दिन पहले और पांचवां कनेक्शन कटने के बाद भेजा जाएगा।
ओवरड्राफ्ट की सुविधा रहेगी जारी
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए भी विशेष राहत दी गई है। अगर बैलेंस खत्म हो जाता है, तब भी तुरंत बिजली नहीं काटी जाएगी। 1 किलोवाट कनेक्शन पर एक महीने और 2 किलोवाट पर कुछ सीमा तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा जारी रहेगी। साथ ही रविवार और सरकारी छुट्टियों के दिन भी कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता की जांच
नए स्मार्ट मीटर वाले क्षेत्रों में शुरुआती 15 दिन का कन्वर्जन पीरियड दिया जाएगा और उसके बाद 30 दिन तक बिजली नहीं काटी जाएगी, ताकि उपभोक्ता सिस्टम को समझ सकें। सरकार ने स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति भी गठित की है, जिसमें IIT कानपुर के विशेषज्ञ शामिल हैं। यह समिति 10 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
ये भी पढ़ें- AAP में बड़ी टूट, सात सांसदों ने छोड़ी पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- अभी और बहुत कुछ होना बाकी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









