बिज़नेस

चांदी में बड़ी गिरावट, एक हफ्ते में ₹10,000 टूटी कीमत; सोने के भाव भी हुए नरम

Gold Silver Price : भारतीय सर्राफा बाजार और वायदा बाजार (MCX) में इन दिनों जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हाल के दिनों में लगातार ऊंचाई छू रही सोने और चांदी की कीमतों में अचानक गिरावट दर्ज की गई है, जिसने निवेशकों और खरीदारों दोनों को हैरान कर दिया है. खासतौर पर चांदी के भाव में आई तेज गिरावट चर्चा का केंद्र बनी हुई है.

MCX पर कुछ दिन पहले यानी 20 अप्रैल को चांदी की कीमत ₹2,54,000 प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई थी, लेकिन अब इसमें गिरावट देखी गई है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, चांदी का भाव घटकर ₹2,44,321 प्रति किलोग्राम पर आ गया है. यानी महज कुछ दिनों में चांदी की कीमतों में करीब ₹9,679 की कमी दर्ज की गई है.

ऊंचाई से फिसलकर दर्ज की गई गिरावट

इसी तरह सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है. 20 अप्रैल को MCX पर सोना ₹1,54,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया था, लेकिन अब यह घटकर ₹1,52,700 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. इस तरह सोने में भी प्रति 10 ग्राम लगभग ₹1,300 की गिरावट दर्ज की गई है.

मुनाफावसूली से धातुओं पर दबाव

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती और ऊंचे स्तरों पर हो रही मुनाफावसूली की वजह से कीमती धातुओं पर दबाव देखा जा रहा है. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव में थोड़ी स्थिरता के संकेतों ने भी निवेशकों को सोना-चांदी से दूरी बनाने पर मजबूर किया है.

फिलहाल इस गिरावट ने जहां निवेशकों को सतर्क किया है, वहीं खरीदारी करने वालों के लिए यह एक राहत भरा मौका भी बनकर सामने आया है. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों के चलते आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

ये भी पढ़ें- AAP पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्ढा जल्द भाजपा ज्वाइन करेंगे, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button