Punjabराज्य

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने गुरदासपुर अनाज मंडी में गेहूं खरीद व्यवस्था का लिया जायजा

Punjab News : पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क गुरदासपुर अनाज मंडी पहुंचे और गेहूं खरीद व्यवस्था का जायजा लिया. इस अवसर पर हलका इंचार्ज गुरदासपुर रमन बहल, हलका इंचार्ज दीनानगर समशेर सिंह, अनुप्रीत कौर एसडीएम गुरदासपुर, भारत भूषण शर्मा चेयरमैन मार्केट कमेटी गुरदासपुर और रजनीश कौर डिप्टी डायरेक्टर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग भी मौजूद थीं.

इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा गेहूं का एक-एक दाना खरीदने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि अब तक 61 लाख मीट्रिक टन फसल मंडियों में पहुंची है, जिसमें से 57 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद और 7109 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, उन्होंने बताया कि बीते कल रिकॉर्ड 12 लाख मीट्रिक टन फसल मंडियों में पहुंची थी.

मंडियों में बढ़ा गेहूं का आगमन

उन्होंने कहा कि गेहूं के आगमन में तेजी आई है और पंजाब भर की मंडियों में रोजाना बड़ी संख्या में फसल पहुंच रही है, उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए सुचारू रूप से प्रबंध किए गए हैं, उन्होंने कहा कि वे रोजाना विभिन्न जिलों की अनाज मंडियों में जाकर खरीद प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई पेश न आए.

कटारूचक्क ने आगे कहा कि इस सीजन में प्रदेश का 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य है, उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों और आढ़तियों से भी बातचीत की.

24 घंटे में भुगतान का वादा पूरा

गुरदासपुर अनाज मंडी में फसल लेकर पहुंचे गांव बाहिया के किसान हरजिंदर सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि आज सुबह गेहूं लेकर आए थे और आते ही आज ही उनकी ढेरी खरीद ली गई और 24 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान करने का वादा पंजाब सरकार द्वारा निभाया जा रहा है ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

लिफ्टिंग तेज करने के निर्देश

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने मंडियों में बारदाने की उपलब्धता, लिफ्टिंग, साफ-सफाई और किसानों के लिए पीने के पानी, छाया आदि के प्रबंधों का भी निरीक्षण किया, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंडियों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और लिफ्टिंग का काम तेजी से निपटाया जाए.

गुरदासपुर में लाखों टन खरी

गौरतलब है कि गुरदासपुर जिले के अंदर 1 लाख 69 हजार 195 मीट्रिक टन फसल की खरीद (21 अप्रैल तक) की जा चुकी है और किसानों को 267 करोड़ 60 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है.

इस अवसर पर एडवोकेट सुच्चा सिंह मुल्तानी सदस्य जिला परिषद, अमनजोत सिंह डी.एफ.एस.सी गुरदासपुर, जसविंदर सिंह जिला मंडी अधिकारी, विजय कुमार डी.डी.एम, गगन महाजन, व्यापार मंडल के प्रधान अश्वनी महाजन, हितेश महाजन और किसान, मजदूर एवं आढ़ती उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- दूसरी बार मां बनने जा रहीं Deepika Padukone, रणवीर सिंह के घर गूंजेगी किलकारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button