Biharराज्य

राहुल गांधी के नीतीश कुमार पर ‘कंप्रोमाइज्ड’ बयान से सियासी बवाल, JDU का पलटवार- जानें क्या कहा

Political Clash : तमिलनाडु में चुनावी रैली के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर दिए गए बयान पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है. राहुल गांधी ने कहा था कि नीतीश कुमार दबाव में आकर समझौते की स्थिति में चले गए थे और वे बीजेपी के प्रभाव में काम कर रहे थे.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस टिप्पणी के बाद जनता दल (JDU) की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बयानों का अर्थ और उद्देश्य अक्सर स्पष्ट नहीं होता, उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी न तो संसद की मर्यादा को गंभीरता से लेते हैं और न ही शासन और राष्ट्र के बीच के अंतर को समझते हैं. चौधरी ने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति का राजनीतिक आचरण गंभीर नहीं हो, उसकी बातों को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए.

तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी की आलोचना की

इसी मुद्दे पर जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने भी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि वे ऐसे विवादों में उलझे रहते हैं और कई बार अनावश्यक टिप्पणियां करते हैं. तेज प्रताप ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि राहुल गांधी को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए.

राहुल गांधी के नेतृत्व पर उठाए सवाल

इसके अलावा तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस नेतृत्व को लेकर भी टिप्पणी की, उन्होंने कहा कि पार्टी को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने की क्षमता प्रियंका गांधी में ज्यादा दिखाई देती है. उनके अनुसार प्रियंका गांधी का व्यक्तित्व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मेल खाता है, जबकि राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर सवाल उठते रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की राजनीति और नेतृत्व को लेकर अनावश्यक दावे करना उचित नहीं है.

ये भी पढ़ें- वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button