Other Statesराज्य

मणिपुर में 5.2 तीव्रता का भूकंप, नागालैंड, असम और मेघालय तक महसूस हुए तेज झटके

Manipur Earthquake : पूर्वोत्तर के कई राज्यों में एक बार फिर भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी. मंगलवार सुबह 5:59 बजे मणिपुर सहित कई क्षेत्रों में अचानक भूकंप महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 दर्ज की गई और इसका केंद्र मणिपुर के कामजोंग क्षेत्र में बताया गया. भूकंप के झटके मणिपुर के साथ-साथ नागालैंड, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश तक महसूस किए गए. राहत की बात यह रही कि अभी तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है.

अप्रैल माह में पूर्वोत्तर में यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले 7 अप्रैल को भी मणिपुर में दो बार भूकंप के झटके आए थे, जिनकी तीव्रता 4.3 और 3.0 मापी गई थी और इनके प्रभाव अरुणाचल प्रदेश तक महसूस हुए थे.

5.2 तीव्रता का भूकंप आया

21 अप्रैल को आए ताजा भूकंप की तीव्रता 5.2 रही और इसका केंद्र कामजोंग क्षेत्र में लगभग 62 किलोमीटर गहराई में स्थित था. वहीं, दुनिया के अन्य हिस्सों में भी भूकंप की गतिविधियां देखी जा रही हैं. सोमवार को जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर तेज भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी. यहां 7.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ, जिसके बाद तटीय इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई और करीब 3 मीटर ऊंची लहरों की आशंका जताई गई है.

इसके अलावा 18 अप्रैल को कश्मीर घाटी में भी 5.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के बदाखशान प्रांत में बताया गया था. उस दौरान लोग झटके महसूस होने पर घरों से बाहर निकल आए थे, हालांकि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली थी. इसका केंद्र पृथ्वी की गहराई में स्थित था.

ये भी पढ़ें- वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button