US-Iran War : अमेरिका-ईरान के बीच जारी बातचीत के दूसरे दौर को लेकर कोशिशें तेज हो गई हैं. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान अपने पास मौजूद रिच यूरेनियम का भंडार सौंपने के लिए तैयार हो गया है.
ट्रंप ने गुरुवार (16 अप्रैल) को व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लंबे समय से चल रहे तनाव के बाद दोनों देशों के बीच समझौते की दिशा में काफी प्रगति हुई है, उन्होंने यह भी दावा किया कि बातचीत लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और अब केवल औपचारिक सहमति की जरूरत है.
ईरान के साथ समझौते की ओर बढ़ती बातचीत
उनके अनुसार ईरान कई महत्वपूर्ण शर्तों पर सहमत हो चुका है और अब बस दोनों पक्षों को आगे आकर समझौते पर हस्ताक्षर करने की आवश्यकता है. हालांकि ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि अगर जरूरत पड़ी तो बातचीत की समयसीमा को आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही समाधान निकल आएगा.
इसी बीच ट्रंप ने एक और घोषणा में बताया कि इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों के लिए संघर्ष विराम (सीजफायर) पर सहमति बन गई है. यह फैसला क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने के उद्देश्य से लिया गया ह.
उन्होंने कहा कि यह सीजफायर न्यूयॉर्क समय के अनुसार शाम 5 बजे से लागू होगा. साथ ही उन्होंने अपने प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे दोनों देशों के साथ मिलकर स्थायी शांति की दिशा में काम करें.
ये भी पढ़ें- दोस्त से मिलने के लिए 12 किलोमीटर दौड़ी लड़की, धूल से हुआ बुरा हाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









