राजनीतिराष्ट्रीय

मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरातवासियों से मांगी माफी, विवादित बयान पर जताया खेद

Political Controversy : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने हालिया बयान को लेकर गुजरात के लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. खरगे ने कहा कि उनका कभी भी यह उद्देश्य नहीं था कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाई जाए और गुजरात के लोगों के प्रति उनका हमेशा सर्वोच्च सम्मान रहा है और रहेगा.

यह विवाद तब शुरू हुआ था जब रविवार को केरल के इडुक्की जिले में आयोजित एक चुनावी रैली में खरगे ने केरल के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि वे पढ़े-लिखे और समझदार हैं और आसानी से गुमराह नहीं हो सकते. इसके साथ ही उन्होंने गुजरात के लोगों की तुलना कर उन्हें अनपढ़ बताया. उनके इस बयान पर बीजेपी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी.

राहुल गांधी से माफी की अपील

बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियाँ किसी भी वरिष्ठ नेता की गरिमा के अनुकूल नहीं हैं, उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बयान से सहमत हैं, और उन्होंने इसे सार्वजनिक रूप से नकारते हुए माफी मांगनी चाहिए. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि खरगे का यह बयान न केवल अपमानजनक है बल्कि बेशर्मी भरा और बेहद निंदनीय भी है.

गुजरातवासियों से माफी मांगी

विवाद बढ़ने के बाद बुधवार को खरगे ने माफी की घोषणा की, उन्होंने कहा कि केरल में दिए गए उनके भाषण की कुछ टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश किया गया है, फिर भी वे अपनी तरफ से खेद प्रकट करते हैं, उन्होंने दोहराया कि गुजरातवासियों के प्रति उनका सम्मान हमेशा सर्वोच्च रहा है और उनकी भावनाओं को ठेस पहुँचाना उनका कभी उद्देश्य नहीं था.

ये भी पढ़ें- पंजाब में हेल्थ सेक्टर को बूस्ट, 300 बेड अस्पताल, 8 OT और AI-आधारित सुविधाएं तैयार करेगा मान सरकार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button