Iran US War : ईरान के साथ जारी संघर्ष में अमेरिकी सेना को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है. रविवार को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने इस्फहान परमाणु केंद्र के पास अमेरिका के एक और एयरक्राफ्ट को मार गिराया. बीते 36 घंटों में यह अमेरिका के लिए एक और बड़ा झटका है. इससे पहले ईरान ने अमेरिका के एक एफ-35, दो एफ-15, एक एफ-16 और एक ए-10 एयरक्राफ्ट, एयरक्राफ्ट कैरियर समेत कई हेलीकॉप्टर, एमक्यू-9 ड्रोन और क्रूज मिसाइलें मार गिराने का दावा किया था. इन हमलों में दो अमेरिकी पायलट इजेक्ट हुए थे, जिनमें से एक पायलट मिसिंग था, जिसे बाद में खोज लिया गया.
इस्फहान में अमेरिकी एयरक्राफ्ट और ड्रोन नष्ट
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी न्यूज एजेंसी (IRNA) के अनुसार, रविवार को अमेरिका और इजरायल ने इस्फहान परमाणु केंद्र पर हमला किया. इस दौरान ईरान के कानून प्रवर्तन कमांड (फराजा) ने बताया कि दक्षिणी इस्फहान में पुलिस विशेष बलों की गोलीबारी से अमेरिकी सी-130 सपोर्ट एयरक्राफ्ट को नष्ट कर दिया गया. इससे कुछ समय पहले आईआरजीसी ने इसी क्षेत्र में अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया था.
ओमान और कतर के लिए खतरनाक
वहीं, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा निगरानी एजेंसी (IAEA) की परमाणु केंद्र पर हमले न करने की अपील के बावजूद अमेरिका और इजरायल ने रविवार को पांचवीं बार इस्फहान परमाणु केंद्र को निशाना बनाया. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पहले ही चेतावनी दी थी कि इससे मध्य-पूर्व के देशों में रेडियोधर्मी खतरा बढ़ सकता है, उन्होंने कहा कि इस्फहान पर हमला सऊदी अरब, यूएई, बहरीन, ओमान और कतर के लिए खतरनाक हो सकता है.
ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम ने शुरू की ‘Instagram Plus’ टेस्टिंग, पेड फीचर्स जल्द आएंगे, प्रीमियम फीचर्स की तैयारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









