Biharराज्य

रोहतास के मैरिज हॉल में चल रहा था बड़ा खेल! 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, 31 निकले नाबालिग

Bihar News : बिहार के रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र में एक मैरिज हॉल में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 80 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. इनमें 39 महिलाएं और 41 पुरुष शामिल हैं. सभी को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया. इस मामले में बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार की सूचना पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

जांच में सामने आया कि कुल 31 लोग नाबालिग हैं, जिनमें 18 लड़कियां और 13 लड़के शामिल हैं. नाबालिग लड़कियों के मामलों को पॉक्सो एक्ट के तहत एडीजे-7 की अदालत में भेजा गया है. वहीं, नाबालिग लड़कों से जुड़े 13 मामलों में वयस्क महिलाओं के शामिल होने की बात सामने आई है. एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि सभी मामलों की अलग-अलग धाराओं में जांच की जा रही है.

मेडिकल जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी

नाबालिग लड़कियों को मेडिकल जांच और अन्य कानूनी प्रक्रिया के लिए बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है. वहीं, प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि किसी संभावित नेटवर्क या अवैध गतिविधि का पता लगाया जा सके.

शुक्रवार को मैरिज हॉल में हुई छापेमारी

यह कार्रवाई शुक्रवार को मालियाबाग स्थित एक मैरिज हॉल में की गई थी. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और आगे और जानकारी सामने आने की संभावना जताई जा रही है.

अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक घटना तक सीमित नहीं हो सकता, इसलिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है और नाबालिगों के मामलों को विशेष सावधानी के साथ संभाला जा रहा है.

ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम ने शुरू की ‘Instagram Plus’ टेस्टिंग, पेड फीचर्स जल्द आएंगे, प्रीमियम फीचर्स की तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button