Heart Attack : हमारे शरीर में बीमारियां किसी न किसी कारण से होती हैं और शरीर के सभी अंग आपस में जुड़े हुए हैं। किसी एक अंग में समस्या होने पर इसका असर दूसरे अंगों पर भी पड़ सकता है। हार्ट यानी दिल के साथ भी ऐसा ही होता है।
हार्ट अटैक केवल दिल की समस्या नहीं है, बल्कि कई अन्य कारक इसके लिए जिम्मेदार होते हैं। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन और अनुभवी डॉक्टर अशोक सेठ के अनुसार, हार्ट अटैक के मुख्य कारण निम्न हैं-
- हाई कोलेस्ट्रॉल
खराब कोलेस्ट्रॉल जब नसों में जम जाता है, तो रक्त और ऑक्सीजन का प्रवाह दिल तक सही ढंग से नहीं पहुंच पाता। इससे दिल पर दबाव बढ़ता है और ब्लॉकेज हार्ट अटैक का मुख्य कारण बन सकते हैं।
- हाई ब्लड प्रेशर
ब्लड प्रेशर का बढ़ना दिल के लिए खतरा पैदा करता है। ज्यादा दबाव होने पर हार्ट पर अधिक तनाव पड़ता है, जिससे हार्ट फेल होने का जोखिम बढ़ जाता है।
- मोटापा
ज्यादा वजन होने से दिल पर दबाव बढ़ता है और नसों में सूजन आ सकती है। इससे खून और ऑक्सीजन की सप्लाई प्रभावित होती है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
- डायबिटीज
ब्लड शुगर का बढ़ना शरीर के सभी अंगों को प्रभावित करता है। डायबिटीज के मरीजों में हार्ट अटैक का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में काफी अधिक होता है।
- ज्यादा गुस्सा और तनाव
अत्यधिक गुस्सा और तनाव ब्लड प्रेशर को बढ़ाते हैं और दिल पर दबाव डालते हैं। इसलिए मानसिक तनाव से दूर रहना हार्ट अटैक की रोकथाम के लिए जरूरी है।
- पारिवारिक इतिहास
यदि परिवार में किसी को हार्ट अटैक या दिल की बीमारी हुई है, तो आपकी जोखिम अधिक हो जाती है। ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
इस तरह, हार्ट अटैक कई कारकों का परिणाम हो सकता है, इसलिए सही खान-पान, नियमित व्यायाम, तनाव नियंत्रण और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करना बेहद जरूरी है।
ये भी पढ़ें- तेहरान के प्रमुख अस्पताल पर Israel-US का हमला, ट्रंप के 5 दिन रोकने के ऐलान के बाद भी तबाही
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









