Bihar News : बिहार के समस्तीपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां विभूतिपुर थाना में तैनात एक दारोगा को स्थानीय लोगों ने बंधक बना लिया. आरोप है कि दारोगा नशे की हालत में एक मिठाई की दुकान पर पहुंचे और वहां हंगामा करने लगे.
जानकारी के मुताबिक, दारोगा की पहचान रिंकू सिंह के रूप में हुई है. वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वे शराब के नशे में थे और दुकानदार को धमकाने लगे. इतना ही नहीं, उन्होंने आसपास मौजूद लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की भी चेतावनी दी. दारोगा के इस व्यवहार से नाराज होकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और गुस्साए लोगों ने दरोगा को पकड़कर कुछ समय के लिए बंधक बना लिया.
भीड़ ने दारोगा को बनाया बंधक
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दारोगा को भीड़ से छुड़ाया. बाद में दरोगा को मेडिकल जांच के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां पूरे मामले की जांच जारी है.
इस घटना से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी वरिष्ठ अधिकारी की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं.
ये भी पढ़ें- Prayagraj Cold Storage : प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, कोल्ड स्टोरेज ढहने से 4 मजदूरों की मौत, 20 घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








