Biharराज्य

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा पर प्रशांत किशोर ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Bihar News : बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच जन सुराज अभियान के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी है, प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर कोई नेता पूरी तरह सक्रिय और सक्षम नहीं है, तो लंबे समय तक शीर्ष पद पर बने रहना मुश्किल हो जाता है. उनका दावा है कि इस तरह के संकेत काफी समय से दिखाई दे रहे थे.

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि भले ही अभी औपचारिक रूप से पद नहीं छोड़ा गया हो, लेकिन यदि राज्यसभा जाने का फैसला होता है, तो राज्य की कमान संभालने वाले लोगों की भूमिका बढ़ जाएगी, उन्होंने बिहार में चल रही “समृद्धि यात्रा” पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जहां बड़ी आबादी आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही हो, वहां इस तरह के दावे वास्तविकता से दूर लगते हैं. उनका कहना था कि बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं, ऐसे में जमीनी हालात पर ध्यान देने की जरूरी है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी राजनीतिक सक्रियता फिलहाल बिहार तक ही सीमित है और अन्य राज्यों में उनकी कोई भूमिका नहीं है.

नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

इसी बीच, बिहार दिवस के खास मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं. सीएम ने राज्य के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से बिहार को और आगे ले जाने का लक्ष्य रखा गया है, उन्होंने लोगों से अपील की कि वे विकास और समृद्धि के संकल्प को मिलकर पूरा करें.

नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया था

आपको बता दें कि पिछली विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया था, हालांकि अब उनके राज्यसभा जाने की संभावनाओं के चलते यह चर्चा भी तेज हो गई है कि आगे राज्य की कमान किसे सौंपी जा सकती है. कुछ राजनीतिक हलकों में नए चेहरों को लेकर अटकलें भी लगाई जा रही हैं.

ये भी पढ़ें- गौरक्षक ‘‘फरसा वाले बाबा’’ की हत्या, गौ तस्करों ने दिया अंजाम, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button