Gangstran Te Vaar : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरों ते वार’ मुहिम के 56वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 587 ठिकानों पर छापेमारी की।
पुलिस का राज्यभर में विशेष अभियान
“गैंगस्टरों ते वार” पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसे 20 जनवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।
गिरफ्तारियों की संख्या हुई 15,072
56वें दिन पुलिस टीमों ने 178 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3 नुकीले हथियार बरामद किए, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 15,072 हो गई है। इसके अलावा 99 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 59 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 5 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।
एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन किया जारी
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं साझा कर सकते हैं। इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “ युद्ध नशों विरुद्ध ” के 381वें दिन भी जारी रखते हुए आज 69 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 547 ग्राम हेरोइन, 550 ग्राम अफीम, 918 किलोग्राम भूक्की, 544 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1300 रुपये की ड्रग मनी बरामद की।
इसके साथ ही केवल 381 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 53,965 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 58 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया।
ये भी पढ़ें- आदिवासी नाबालिक छात्राओं के गर्भवती होने से राज्य में मचा हड़कंप, चार सदस्यीय समिति गठित
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









