Biharराज्य

के. सी. त्यागी ने जेडीयू को कहा अलविदा, सदस्यता नवीनीकरण से भी किया इनकार

Bihar News : के. सी. त्यागी ने अब आधिकारिक रूप से जेडीयू से अलग होने की घोषणा कर दी है, उन्होंने पार्टी में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराने का फैसला किया है और इस बारे में खुद एक पत्र जारी कर यह जानकारी दी है. लंबे समय से पार्टी से दूरी बनाए रखने वाले के.सी. त्यागी के बयानों को जेडीयू की तरफ से ज्यादा महत्व नहीं दिया जा रहा था. पहले भी यह चर्चा रही थी कि वह पार्टी से अलग हो सकते हैं, लेकिन अब उन्होंने इसे आधिकारिक रूप दे दिया है.

जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन के हालिया बयान से यह पहले ही स्पष्ट हो गया था कि पार्टी और त्यागी के बीच अब कोई संबंध नहीं बचा है. साल की शुरुआत में ही के. सी. त्यागी विवादों में घिर गए थे, उन्होंने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी को हटाने के फैसले का विरोध किया था और 2024 में फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत सरकार के रुख से अलग स्टैंड लिया था. इन घटनाओं के चलते उन्हें सितंबर 2024 में राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

जेडीयू का त्यागी के बयान से कोई संबंध नहीं

जनवरी में उन्होंने प्रधानमंत्री पीएम मोदी को पत्र लिखकर नीतीश कुमार के लिए भारत रत्न की सिफारिश की थी. राजनीतिक गलियारों में इसे डैमेज कंट्रोल के तौर पर देखा गया. हालांकि, जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने स्पष्ट किया कि भारत रत्न को लेकर त्यागी का बयान उनकी व्यक्तिगत राय है और पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है, उन्होंने यह भी कहा, “त्यागी जी का जेडीयू के मामलों से अब ज्यादा कोई संबंध नहीं है. वे पार्टी में हैं या नहीं, यह कार्यकर्ताओं को भी नहीं पता है.”

ये भी पढ़ें – गैस, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button