Rajasthanक्राइमराज्य

कोटा में शादी समारोह से लौटते समय छात्र की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Rajasthan News : राजस्थान के कोटा से एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां कल यानी मंगलवार की रात एक 11वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस वक्त हुई जब छात्र एक शादी समारोह से वापस लौट रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। मृतक छात्र की पहचान शुभम के रूप मे हुई है।

झाड़ियों में छिपे थे आरोपी

घटना उद्योग नगर थाना क्षेत्र की है, जहां पहले से घात लगाए झाड़ियों में छिपे अज्ञात हमलावरों ने छात्र पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पर गंभीर घाव पाए गए, खासकर सीने और कमर में, जिससे अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हुई।

लोकप्रियता के चलते घटना की आशंका

परिवार ने बताया कि शुभम का किसी से कोई विवाद नहीं था। वहीं दोस्तों ने संकेत दिया कि सोशल मीडिया पर उसकी लोकप्रियता और फॉलोअर्स के चलते किसी से रंजिश हो सकती है।

उद्योग नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके और छात्र के परिवार को न्याय मिल सके।

ये भी पढ़ें – मार्च की शुरुआत में गर्मी ने दिखाए तेवर, जानें क्या है आपके शहर का हाल?

Related Articles

Back to top button