Delhi NCROther Statesराष्ट्रीय

असम में सुखोई-30 MKI फाइटर जेट क्रैश, भारतीय वायुसेना ने की पुष्टि

Sukhoi Jet Crash : भारतीय वायुसेना ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से सुखोई-30 MKI फाइटर जेट क्रैश होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने से दोनो पायलट का निधन हो गया।

ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा

गुरूवार देर शाम IAF ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी थी, कि वायु सेना का सुखोई-30 फाइटर जेट ट्रेनिंग के दौरान असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी। जिसका शाम 7:42 बजे आखिरी संपर्क हुआ था। उसके तुरंत बाद खोजी और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

दुख की घड़ी में सेना साथ खड़ी

वायुसेना ने जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में विमान दुर्घटना ग्रस्त होने की पुष्टि की। दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका निधन हो गया। वायु सेना ने वायुसेना कर्मी के परिवार जनों के साथ अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।

https://twitter.com/IAF_MCC/status/2029588901170762080?s=20

सुखोई-30MKI फाइटर जेट

यह सुखोई-30 फाइटर जेट का अपडेटेड वर्जन है। अपडेटेड वर्जन 2002 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। यह रूस और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का संयुक्त उद्यम है। यह फाइटर जेट भारतीय वायुसेना की रीड़ मानी जाती है।

ये भी पढ़ें- यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button