Nagpur Blast : नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली एक कंपनी में धमाके की खबर आ रही है. जिससे भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि कटोल तालुका के राउलगांव के पास स्थित गनपाउडर, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक बनाने वाली एक कंपनी में यह बड़ा धमाका हुआ है.
इस धमाके में 15 मजूदर घायल हो गए थे. घायल मजदूरों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान SBL एनर्जी कंपनी में हुए धमाके में 15 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है. इस धामाके में 18 अन्य घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है.
आसमान में धुएं का गुबार देखने को मिला
धमाके के बाद कंपनी में भीषण आग लग गई है. जिसके बाद आसमान में धुएं का गुबार देखने को मिला. इस हादसे के बाद बचाव का काम शुरू हो गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार धमाका SBL कंपनी में सुबह 6 और 7 बजे के बीच हुआ.
दो सुपरवाइजर फैक्ट्री में काम कर रहे थे
धमाके के समय 32 कर्मचारी और दो सुपरवाइजर फैक्ट्री में काम कर रहे थे. आग इतनी तेज थी कि कर्मचारीयों को अपनी चपेट में ले लिया. इस फैक्ट्री में डेटोनेटर बनाया जा रहा था. जानकारी के मुताबिक, धमाका तब हुआ जब तार को डेटोनेटर से जोड़ा जा रहा था.
धमाके में मौके पर बनी कंक्रीट की इमारत पूरी तरह नष्ट हो गई और आवाज कई किलोमीटर तक सुनी दी. आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई और टीमें मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई हैं. पुलिस और जिला प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य कर रहे है.
ये भी पढ़ें- पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 18 की मौत, कई लोग घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









