
Kashmir Protest : श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. इस बीच शिया समुदाय के लोगों के ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया है और संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की. खामेनेई की मौत पर लोगों ने कड़ा विरोध जताया है.
इस दौरान नारेबाजी करते हुए अमेरिका का विरोध किया जा रहा है. विरोध के दौरान प्रदर्शन कर रहें लोग ‘रहबर तेरे खून से इंकलाब आएगा’ के नारे लगा रहे हैं. लोगों में अली खामेनेई की मौत पर गुस्सा देखने को मिल रहा है.
हजारों की सख्या में जुटे लोगों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत को लेकर साफ तौर पर गुस्सा और नाराजगी देखने को मिली. प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने संयुक्त राज्य अमेरिका और इजराइल के खिलाफ जमकर नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि “अमेरिका-इजराइल एक से बढ़कर एक जालिम हैं” और उन्होंने यह भी नारेबाजी की कि “अमेरिका का जो साथ दे, वह गद्दार है.”
लाल चौक पर लोग इकट्ठा हो गए
अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर लोग इकट्ठा हो गए. इस दौरान लाल चौक पुरुष और युवा अपने हाथ में अली खामेनेई के तस्वीर लेकर दिखाई दिए. इस दौरान कश्मीर के अलग-अलग इलाको में इस मौत पर लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है. कश्मीर के अंदर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. लोग भारी संख्या में अपने घरों से निकलकर सड़कों, इमामबाड़ों पर आकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए
अधिकारियों का कहना है कि शिया बहुल क्षेत्रों में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए, उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्वक सड़कों पर मार्च किया और अमेरिका- इजराइल विरोधी नारे लगाए. वहीं, ईरान की सरकारी मीडिया ने रविवार (1 मार्च) की सुबह पुष्टि की और कहा कि इजराइल और अमेरिका के हमले में ईरान के बड़े नेता खामेनेई की मौत हो गई है.
ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया
आपको बता दें कि शनिवार को इजराइल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया. इसके जवाब में ईरान की ओर से अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. ईरान ने लगभग 8 देशों में करारा जवाब दिया. इसी बीच खबर आ रही है कि ईरान के सर्वोच्च नेता के परिवार पर हमला हुआ जिसमें उनके समेत कई लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही हैं.
ये भी पढ़ें – अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ईरानी मीडिया और सरकारी एजेंसी ने की 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता की मौत की पुष्टि
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









