Biharराजनीतिराज्य

केजरीवाल के बरी होने के बाद बोले तेजस्वी यादव का बीजेपी पर हमला, दिल्ली में दोबारा चुनाव की मांग की

Bihar News : शराब नीति मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य लोगों को बरी कर दिया है। केजरीवाल के बरी होने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को राजद नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव (Tejashwi yadav)ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे कि दिल्ली में दोबारा चुनाव कराए जाएं ताकि जनता सही मुद्दों पर चुनाव कर पाए।

जबरन गलत मुकदमे किए जाते हैं – तेजस्वी यादव

बीजेपी पर आक्रोशित तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी दलों पर राजनीतिक प्रतिशोध में जबरन गलत मुकदमे किए जाते हैं। संस्थाओं का केंद्र सरकार दुरुपयोग कर रही है। जो तथाकथित शराब घोटाला था उसमें कोर्ट ने सभी आरोपिरयों को बरी किया है। भाजपा का चाल, चरित्र सामने आ गया। हम चाहेंगे कि दिल्ली में दोबारा चुनाव कराए जाएं ताकि जनता सही मुद्दों पर चुनाव कर पाए। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि, “सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही नहीं, चाहे राहुल गांधी हों, लालू यादव हों या हमारा पूरा परिवार शुरू से ही भाजापा के राजनीतिक वेंडेट्टा का शिकार होता रहा है। चाहे IRCTC का घोटाला हो या जमीन के बदले नौकरी देने का घोटाला हो, आज तक रेलवे ने माना ही नहीं कि कोई घोटाला हुआ है और इसकी पहले ही CBI तीन बार जांच कर चुकी है। हमें हर जगह से क्लीन चीट मिली लेकिन यह चौथी बार मुकदमा कराया गया। हमें न्यायालय पर विश्वास है कि हमारे साथ भी न्याय होगा।”

ये भी पढ़ें – पटना हाईकोर्ट में ऐतिहासिक न्यायिक बदलाव, अब 46 न्यायाधीशों के साथ कार्य करेगा हाईकोर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button