Biharराज्य

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु की गिरफ्तारी पर सांसद पप्पू यादव भड़के: कहा- ‘गलगोटिया वालों की हरकतें निंदनीय’

MP Pappu Yadav : पटियाला हाउस कोर्ट ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है, उन्हें एआई समिट (AI Summit) के दौरान प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी पर निशाना साधा है, जिसमें बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी.

सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया दी. कांग्रेस नेता उदयभानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में उन्होंने गलगोटिया यूनिवर्सिटी का उदाहरण पेश किया. एआई समिट में विश्वविद्यालय की ओर से प्रदर्शित रोबोडॉग को लेकर पप्पू यादव ने सवाल उठाया कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी के लोगों की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई.

पप्पू यादव ने AI समिट गिरफ्तारी पर सवाल उठाया

पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एआई समिट में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब और अन्य नेताओं की गिरफ्तारी की गई, लेकिन देश का नाम खराब करने वाले गलगोटिया यूनिवर्सिटी के लोगों को कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई, उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या यह इसलिए है क्योंकि वे बीजेपी से जुड़े हैं.

पप्पू यादव ने AI समिट पर बीजेपी पर हमला किया

यह पहली बार नहीं है जब सांसद पप्पू यादव ने एआई समिट को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. इससे पहले भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर आलोचना की थी. एक पोस्ट में पप्पू यादव ने लिखा कि, “मोदी जी एआई को ‘ए आइ’ यानी मां समझ रहे थे, लेकिन उनकी सरकार ने इसे ‘All Insult’ यानी अपमान देने के रूप में समझ लिया.”

एआई समिट में रोबोडॉग विवाद

एआई समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह ने मीडिया को बताया कि रोबोडॉग यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में छात्रों द्वारा विकसित किया गया है. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने तुरंत पहचान लिया कि यह रोबोट असल में चीन की एक कंपनी का मॉडल है और ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध है. विवाद बढ़ने के बाद समिट आयोजकों ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी का स्टॉल बंद करवा दिया.

ये भी पढ़ें – बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार अभी भी जारी, हिंदू महिला के साथ हुई गैंगरेप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button