Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 30वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिह्नित और मैप किए गए 645 ठिकानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग, जिसकी शुरुआत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं.
उनके कब्जे से चार हथियार बरामद किए
आज 30वें दिन पुलिस टीमों ने 236 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चार हथियार बरामद किए, जिसके साथ मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 10,214 हो गई है.
इसके अलावा 79 व्यक्तियों के खिलाफ सतर्कता कार्रवाई की गई है, जबकि 121 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 12 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है, उन्होंने कहा कि लोग गुप्त रूप से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर-93946-93946 के माध्यम से रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध तथा अपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा की जा सकती है.
‘नशों के खिलाफ युद्ध’ में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ को 355वें दिन भी जारी रखते हुए, 100 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 7.7 किलो हेरोइन, 100 ग्राम अफीम, 6631 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 8760 रुपये की ड्रग मनी बरामद की. इसके साथ ही केवल 355 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 50,338 हो गई है. नशा छुड़ाऊ मुहिम के तहत पंजाब पुलिस ने आज 37 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के इलाज के लिए राजी किया है.
ये भी पढ़ें- Bengaluru Murder Case : बेंगलुरु में 70 साल की महिला की गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









