Biharराजनीतिराज्य

जेल में इन्जेक्शन देकर मेरी हत्या…Pappu Yadav ने कोर्ट से लगाई सुरक्षा की गुहार

Pappu Yadav Bail : 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव को मंगलवार को जमानत मिल गई, लेकिन फिलहाल वे जेल में ही रहेंगे। अदालत में पप्पु यादव ने पुलिस पर भरोसा न होने की बात कहते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि “जेल में मुझे इंजेक्शन देकर मेरी हत्या कराई जा सकती है”।

पुलिस और सुरक्षा पर सवाल

पप्पू यादव ने कोर्ट में कहा कि उनके उत्तरी मंदिरी आवास पर सादे लिबास में पहुंची पुलिस टीम के साथ कई लोगों ने धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि एसपी और बाकी अधिकारी मौके पर नहीं थे, और अगर एसपी और बाकी के लोग वहां नहीं आते तो पता नहीं उस दिन क्या होता। मेरे साथ गलत व्यवहार किया गया। यादव ने कहा कि, मैं सांसद हूं। मेरे पास कई काम होते हैं। मैं सरेंडर करने ही वाला था। मैं कोर्ट से कभी भागा नहीं हूं।

सोमवार को ही होनी थी सुनवाई

उल्लेखनीय है कि गर्दनीबाग थाने में दर्ज केस में जेल में बंद सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सोमवार को ही सुनवाई होनी थी, लेकिन सिविल कोर्ट में बम ब्लास्ट की धमकी मिलने के बाद उनकी याचिका पर सुनवाई टल गई थी। मंगलवार को उन्हें बेऊर जेल से पुलिस सिविल कोर्ट में विशेष न्यायाधीश प्रवीण कुमार मालवीय की अदालत में लाई।

इस दौरान उनके वकील विजय आनंद और अजय कुमार ने अदालत को यह बताया कि पप्पू यादव पूर्व से जमानत पर थे, लेकिन जानकारी के अभाव के कारण बॉन्ड खंडित हो गया। सरकारी वकील ने जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि पहले भी इनकी जमानत इस मामले के कारण ही रद्द की गई थी। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद पप्पू यादव को 10 हजार रुपए के निजी मुचलके के साथ जमानत पर मुक्त किए जाने का आदेश दिया।

ये भी पढ़ें – भगवान वाल्मीकि जी तीर्थ के श्राइन बोर्ड के चेयरमैन बने बाल जोगी परगट नाथ, सीएम मान ने दी बधाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button