Bihar News : बिहार सरकार ने राज्य के गन्ना उद्योग को नया रूप देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान (एलजेपी-आर) ने घोषणा की कि कई वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा चालू किया जाएगा. और नई चीनी मिलों की स्थापना भी की जाएगी. उन्होंने बताया कि राज्य की नौ बंद चीनी मिलों के जीर्णोद्धार का निर्णय सात निश्चय-3 योजना के तहत लिया गया है.
साथ ही बिहार में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए भी सरकार ने पहल शुरू कर दी है. संजय पासवान ने कहा कि इस फैसले से न सिर्फ गन्ना किसानों को लाभ मिलेगा, बल्कि ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. बिहार सरकार का लक्ष्य है कि गन्ना उद्योग को फिर से बिहार की आर्थिक रीढ़ बनाया जाए और किसानों को स्थायी आय का मजबूत किया जाए.
जमीन तलाशने के आदेश दे दिए गए
मंत्री संजय पासवान के मुताबिक, बिहार में 10 चीनी मिलें उत्पादन कर रही हैं. पांच साल के अंदर सभी नई चीनी मिलों को चालू करने का लक्ष्य है. एक चीनी मिल के लिए लगभग 100 एकड़ जमीन चाहिए. जिलों के जिलाधिकारियों को जमीन तलाशने के आदेश दे दिए गए हैं. वहीं, मोतीपुर, बिहटा, मढ़ौरा, सासामूसा में बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा शुरू करने की तैयारी है. इन मिलों के संचालन में आने वाली बिजली खरीद और तकनीकी बाधाओं को सुलझाया जाएगा.
कुल 25 जिलों का चयन किया गया
बिहार में नई मिलों की स्थापना के लिए मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पटना, पूर्णिया, बेतिया और मोतिहारी जैसे जिलों के साथ-साथ राज्य के कुल 25 जिलों का चयन किया गया है. रैयाम, सकरी में सहकारिता विभाग के माध्यम से काम शुरू होगा. वहीं, DPR बनाने की मंजूरी भी मिल चुकी है.
किसानों की आय भी दुगुनी होगी
मंत्री संजय पासवान के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी सरकार राज्य में ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन करने का फैसला लिया है. ताकि बिहार के लोगों को अपने राज्य में ही रोजगार मिल सके. इस पैसे से किसानों की आय भी दुगुनी होगी.
राज्य की चीनी मिलों ने पेराई सत्र 2025-26 में किसानों से कुल 427.14 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा. इसमें से किसानों को मिलने वाली 1,589.69 करोड़ रुपये में से 1,395.38 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है.
ये भी पढ़ें- Mathura Suicide Case : मथुरा में एक परिवार के 5 लोगों ने दी जान, दीवार पर लिखा नोट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









