Punjabराज्य

’गैंगस्टरां ते वार’: ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के दूसरे दिन 1600 से अधिक व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

Punjab Police Operation : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की गई ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस की टीमों ने आज ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के दूसरे दिन वांछित अपराधियों से संबंधित 2706 ठिकानों पर छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि चल रही मुहिम ‘ गैंगस्टरां ते वार’ में और तेजी लाते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने रविवार को वांछित अपराधियों को पकड़ने पर केंद्रित 72 घंटे का ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ शुरू किया था. इस ऑपरेशन के संचालन के लिए पंजाब पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न पुलिस जिलों का व्यक्तिगत दौरा किया.

हादसे से जुड़े सवाल और पार्टी में मतभेद तेज

इस संबंध में विवरण साझा करते हुए विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि ऑपरेशन ‘प्रहार-2’ के तहत लगभग 12,000 पुलिस कर्मियों वाली 2,000 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे पंजाब में वांछित अपराधियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है.

53 भगोड़े और 534 एहतियातन हिरासत में

ऑपरेशन प्रहार-2 के दूसरे दिन के परिणाम साझा करते हुए विशेष डीजीपी ने कहा कि कार्रवाई के दौरान 2596 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 1,634 को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार व्यक्तियों में 53 भगोड़े अपराधी और 534 एहतियातन हिरासत में लिए गए व्यक्ति शामिल हैं. इसके अलावा 1,015 व्यक्तियों को पूछताछ और जांच के बाद रिहा कर दिया गया.

लोग गुप्त रूप से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर – 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध व अपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा कर सकते हैं.

हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 346वें दिन भी जारी रखते हुए आज 215 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 2.7 किलोग्राम हेरोइन, 863 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 12,040 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई. इससे केवल 346 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 48,866 हो गई है. ‘डी-एडिक्शन’ के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 27 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के लिए राज़ी किया है.

ये भी पढ़ें- Mathura Suicide Case : मथुरा में एक परिवार के 5 लोगों ने दी जान, दीवार पर लिखा नोट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button