Bizarre Bihar News : बिहार के समस्तीपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक छात्र का पकड़ौआ विवाह (जबरन शादी) कराने का आरोप लगा है. यह घटना शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के चकरांजली गांव की बताई जा रही है. आरोप है कि एक छात्र को नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में जबरन शादी की रस्में पूरी करवाई गईं. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
कमरे में बंद कर बंधक बनाने का आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शादी के दौरान युवक की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है और वह बेहोश होकर गिर पड़ता है. हैरानी की बात यह है कि युवक के बेसुध होने के बावजूद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभालकर जबरन विवाह की रस्में पूरी कराईं. वहीं, एक दूसरे वीडियो में युवक खुद को एक कमरे में बंद बताया हुआ नजर आता है और मदद की गुहार लगाता दिखता है. युवक का दावा है कि उसे करीब 24 घंटे से ताला लगाकर बंधक बनाकर रखा गया है.
वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस
वहीं, पटोरी डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि फिलहाल पुलिस को परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. शुरुआती जांच में युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध की जानकारी सामने आई है. पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कर रही है और सत्यापन के बाद कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें- Mathura Suicide Case : मथुरा में एक परिवार के 5 लोगों ने दी जान, दीवार पर लिखा नोट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









