Biharराष्ट्रीय

Pappu Yadav Bail : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को मिली बेल, 31 साल पुराना है मामला, मगर जेल में…

Pappu Yadav Bail : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) से मंगलवार को जमानत मिल गई है। धोखाधड़ी (Fraud Case) से मकान किराए पर लेने और कब्जा करने के मामले में जमानत मिली है।

गिरफ्तारी पर बिगड़ी थी तबीयत

हालांकि, उनको अभी जेल में ही रहना होगा। बुद्धा कालोनी कांड संख्या 72/26 में न्यायिक हिरासत के तहत वह जेल में ही रहेंगे। इस मामले में जमानत पर सुनवाई कल होगी। मकान मालिक ने पटना के गर्दनीबाग थाने में केस फाइल कराया था। जिसके तहत तीन दिन पहले गिरफ्तारी की गई थी। जिस दौरान उनकी तबीयत भी बिगड़ गई थी।

शिकायतकर्ता ने लगाए थे आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पप्पू यादव और उनके सहयोगियों ने उनका मकान धोखे से रेंट पर लिया था, और उसके बाद कब्जा कर लिया। इस केस में जालसाजी, धोखाधड़ी, साजिश, आपराधिक धमकी जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं।

नीट छात्रा की मौत का मुद्दा

मामला साल 1995 का है। अदालत की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। इसके बाद एमपी-एमएलए कोर्ट से सासंसद पप्पू यादव के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया था। बता दें कि पटना में 11 जनवरी को नीट की छात्रा की मौत हुई थी। सांसद पप्पू यादव लगातार आवाज उठा रहे थे। जब पुलिस उनको गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी तो उन्होंने कहा भी था कि उन्हें साजिश के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Mathura Suicide Case : मथुरा में एक परिवार के 5 लोगों ने दी जान, दीवार पर लिखा नोट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button