Biharराज्य

पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, गिरफ्तारी के बाद IGIMS से PMCH में शिफ्ट

Bihar News : बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें पटना के IGIMS अस्पताल से PMCH शिफ्ट किया गया है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य स्थिति में गिरावट आने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अच्छे इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है. फिलहाल उनकी हालत को लेकर डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है.

बता दें कि पप्पू यादव को हाल ही में 1995 के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद पहले उन्हें मेडिकल जांच के लिए IGIMS अस्पताल लाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें PMCH शिफ्ट करने का फैसला लिया गया. उनके समर्थकों और परिजनों में इसको लेकर चिंता का माहौल है और बेहतर इलाज की मांग की जा रही है.

गर्दनीबाग थाने में दर्ज हुआ मामला

ये मामला साल 1995 का है, जब पटना के गर्दनीबाग थाने में विनोद बिहारी लाल नामक एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पप्पू यादव और उनके सहयोगियों ने धोखाधड़ी कर उनका मकान किराए पर लिया और बाद में उस मकान का इस्तेमाल सांसद कार्यालय के रूप में किया गया. आरोप है कि किराए पर लेते समय इस बात को नहीं बताया गया था.

पप्पू यादव का इलाज जारी

हाल ही में पटना की एमपी-एमएलए अदालत ने पप्पू यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया. यह आदेश उन पर अदालत में लंबे समय तक पेश न होने के कारण दिया गया था. इससे पहले कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट और इश्तेहार भी जारी किया था. फिलहाल, गिरफ्तारी और बिगड़ती तबीयत के बीच पप्पू यादव का इलाज जारी है.

ये भी पढ़ें – फिर बढ़ाई गई SIR में दावे-आपत्तियों की तारीख, जानें अब कब तक कर सकेंगे आवेदन?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button