Other Statesराज्य

CBI का बड़ा एक्शन: पुणे MES में रिश्वत लेते दो इंजीनियर गिरफ्तार, ऑफिस से नकदी बरामद

फटाफट पढ़ें:

  • पुणे MES में दो इंजीनियर गिरफ्तार
  • ठेकेदार से रिश्वत मांगने का आरोप
  • 2 लाख लेते जेई रंगे हाथ पकड़ा गया
  • भुगतान रोककर दबाव बनाया गया
  • छापे में नकदी व दस्तावेज मिले

MES Officers Bribery Case : सीबीआई ने पुणे के खड़की स्थित मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (MES) में तैनात दो अधिकारियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अधिकारियों में एक असिस्टेंट गैरीसन इंजीनियर और एक जूनियर इंजीनियर (E/M-II) शामिल हैं. दोनों को शिकायतकर्ता से 2 लाख रूपये लेते रंगे हाथों पकड़ा गया.

सीबीआई ने यह मामला 3 फरवरी 2026 को दर्ज किया था. शिकायत में कहा गया था कि दोनों अधिकारी एक निजी कंपनी से जुड़े ठेकेदार से 6 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे. शिकायतकर्ता उस कंपनी का पावर ऑफ अटॉर्नी धारक है और एमईएस के तहत ठेके का काम कर रहा था.

सीबीआई के मुताबिक, काम पूरा होने और कम्प्लीशन सर्टिफिकेट जमा होने के बावजूद भुगतान जानबूझकर रोका गया, ताकि ठेकेदार पर रिश्वत देने का दबाव बनाया जा सके.

2 लाख रूपये लेने पर सहमति जताई

बातचीत के बाद आरोपी अधिकारियों ने रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 2 लाख रूपये लेने पर सहमति जताई. इसके बाद सीबीआई ने 5 फरवरी 2026 को जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 2 लाख रूपये की रिश्वत लेते समय जूनियर इंजीनियर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. रिश्वत की रकम उसके कार्यालय से बरामद की गई.

असिस्टेंट गैरीसन इंजीनियर को भी गिरफ्तार किया गया

सीबीआई ने इस मामले में साजिश में शामिल होने के आरोप में असिस्टेंट गैरीसन इंजीनियर को भी गिरफ्तार कर लिया है. जांच के दौरान दोनों आरोपियों के आवासीय और कार्यालय परिसरों पर तलाशी ली गई, जहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ ₹1,88,500 की संदिग्ध नकदी बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील निकम, असिस्टेंट गैरीसन इंजीनियर (E/M-II) और सुरेश म्हस्के, जूनियर इंजीनियर के तौर पर हुई है.

ये भी पढ़ें – फिर बढ़ाई गई SIR में दावे-आपत्तियों की तारीख, जानें अब कब तक कर सकेंगे आवेदन?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button