
Rajgir News : बिहार के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर से शुक्रवार को यानी आज एक बेहद दी दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां दिगंबर धर्मशाला के एक कमरे से एक साथ 4 शव बरामद हुए हैं। ये शव जैन सैलानियों के हैं जिसमें दो पुरुष और दो महिला शामिल हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही राजगीर थाना अध्यक्ष के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और धर्मशाला के उस कमरे को पूरी तरीके से सील कर दिया।
धार्मिक यात्रा पर आए थे मृतक
जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक जैन धर्म के अनुयायी थे और 31 जनवरी को धार्मिक यात्रा पर राजगीर आए थे। यहां अक्सर ही जैन धर्म के अनुयायी आते रहते हैं और हमेशा ही बड़ी संख्या में उनकी मौजूदगी देखने को मिलती है। वहीं अचानक एक साथ चार जैन सैलानियों की मौत से पूरे इलाके में हडकंप मच गया।
कमरे पूरी तरह सील, जांच जारी
बता दें कि इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस कमरे को पूरी तरह से सील कर दिया। किसी को भी कमरे के अंदर आने-जाने की अनुमति नहीं है। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी बुलाई गई। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और मौतों के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें – ग्रेटर नोएडा के बाद दिल्ली में खुदा मौत का गड्ढा, बाइक सवार की गिरकर मौत, रातभर परिजनों ने लगाया चक्कर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








