
Punjab News : बलजिंदर सिंह बंटी ने आज सेक्टर-68, मोहाली स्थित वन परिसर में पंजाब राज्य वन विकास निगम (पी.एस.एफ.डी.सी.) के नए वाइस चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक, रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में यह पद संभाला।
CM मान और केजरीवाल का जताया आभार
इस अवसर पर वन मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बलजिंदर सिंह बंटी को यह प्रतिष्ठित जिम्मेदारी सौंपने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए वाइस चेयरमैन वन विभाग के विकास-केंद्रित एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे, जो पौधरोपण और हरियाली बढ़ाने पर केंद्रित है।

नवनियुक्त वाइस चेयरमैन को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि इस नियुक्ति के द्वारा जमीन से जुड़े एक समर्पित कार्यकर्ता को सम्मान दिया गया है।
उम्मीदों पर खरा उतरने का दिलाया भरोसा
राष्ट्रीय संयोजक ‘आप’ अरविंद केजरीवाल, पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक द्वारा उन पर विश्वास जताने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए वाइस चेयरमैन बलजिंदर सिंह बंटी ने भरोसा दिलाया कि वे उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा पंजाब गऊ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन कीमती भगत, पंजाब राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष राकेश पुरी, मुख्य वन्यजीव वार्डन बसंता राज कुमार और ए.पी.सी.सी.एफ. एवं सी.ई.ओ. (पनकैंपा) सौरभ गुप्ता भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें – पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दिया जवाब, विपक्ष पर जमकर किया प्रहार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









