
Punjab News : पटियाला के राजपुरा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां राजपुरा के फोकल प्वाइंट स्थित स्टार एन्क्लेव के युवक सचिन (31) की ऑस्ट्रेलिया में नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। उसके साथ उसका बचपन का दोस्त साहिल, हरियाणा के इंद्री निवासी, भी पानी में डूब गया और दोनों की जान चली गई।
दरअसल, यह हादसा 25 जनवरी की है, जब छुट्टी के दिन सचिन सिडनी से ग्लैनिफर कस्बे के पास कॉफ्स हार्बर शहर घूमने आया था। वह अपनी मंगेतर और दोस्त के साथ नदी किनारे गया था। यहां वह अपने दोस्त के साथ पानी में नहाने उतरा, जहां पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण हादसा हुआ। सचिन की मंगेतर ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी।
परिवार की तैयारी में आया दुख
सचिन ऑस्ट्रेलिया में अपनी बहन के पास रह रहा था और साल 2019 से वहां काम कर रहा था। उसका परिवार राजपुरा में बेटे की शादी की तैयारियों में जुटा था। पिता अमरीश खिलन ने बताया कि 23 जनवरी को उन्होंने सचिन से आखिरी बार बात की थी। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।
साहिल एक आईटी प्रोफेशनल थे और उनकी पत्नी सात महीने की गर्भवती है।
शव भारत लाने की प्रक्रिया
सचिन का शव ऑस्ट्रेलिया से भारत लाने में एनजीओ मदद कर रही है। परिवार की उम्मीद है कि शव बुधवार को राजपुरा पहुंचेगा, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके।
ये भी पढ़ें – एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









