Other Statesराज्य

फडणवीस ने एनसीपी विलय पर सवाल उठाया, अरविंद सावंत ने BJP को घेरा

Maharashtra Politics : एनसीपी के दोनों दलों के विलय को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर ऐसी कोई बात थी तो अजित पवार उन्हें जरूर बताते. अब सीएम फडणवीस के बयान पर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत की प्रतिक्रिया सामने आई है, उन्होंने कहा कि बीजेपी का तो हर परिवार में झगड़े करवाना ही काम है.

अरविंद सावंत ने कहा यह उनके घर का मामला है, ये बताएंगे क्या? यही तो बीजेपी है. हर परिवार में वाद निर्माण करना, झगड़े करवाना, यही तो काम है. एक परिवार को तोड़ रहे हो आप, पुण्य का काम नहीं कर रहे हो. उनके ED वाले चमचे बैठे हैं न तीन-चार उनका काम है ये सब.”

फडणवीस ने एनसीपी विलय पर उठाया सवाल

बता दें कि रविवार को सीएम फडणवीस ने कहा कि अगर दोनों एनसीपी के विलय की चर्चा अंतिम चरण में होती तो अजित पवार उन्हें इसके बारे में जरूर बताते. फडणवीस ने हालांकि रविवार को कहा कि उन्हें अजित पवार की चाचा शरद पवार के साथ हुई बातचीत की जानकारी नहीं है और उन्हें 12 फरवरी की तारीख के बारे में भी नहीं पता. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘क्या एनसीपी के विलय की बातचीत हमारी जानकारी के बिना अंतिम रूप ले सकती है?

फडणवीस ने एनसीपी विलय पर सवाल उठाया

रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यदि एनसीपी के विलय पर अंतिम चरण की चर्चा होती, तो अजित पवार उन्हें इसके बारे में जरूर बताते. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अजित पवार और उनके चाचा शरद पवार के बीच हुई बातचीत की जानकारी नहीं है और 12 फरवरी की तारीख के बारे में भी कुछ नहीं पता है. मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया, “क्या एनसीपी के विलय की बातचीत हमारी जानकारी के बिना अंतिम रूप ले सकती है?”

एनसीपी विलय की चर्चा

दरअसल, अजित पवार के निधन के बाद ये खबर सामने आई कि दोनों दल 12 फरवरी को विलय की घोषणा करने वाले थे. अजित पवार और शरद पवार के बीच एक बैठक का वीडियो भी वायरल हुआ था. ये वीडियो 17 जनवरी का बताया गया.

वहीं, पाकिस्तान ने भारत के साथ टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया है. इस पर उन्होंने कहा, “मैं तो स्वागत करता हूं. क्यों खेलना है इनके साथ. अभी हाल ही में खेले थे तब भी हमको गुस्सा आया था. जो देश हमारे देश से नफरत करता है, भारत की हर चीज को बुरा कहने और करने की कोशिश करता रहता है, युद्ध हुआ न, और क्या चाहिए आपको. दुश्मनी करने वाले लोग हैं, उनके साथ क्या खेलना है.”

ये भी पढ़ें- Budget 2026 : बजट में सिगरेट महंगी-बीड़ी सस्ती, ये है शराब का अपडेट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button