Biharराज्य

अब मिलेंगी हिजाब पहनकर ज्वेलरी शॉप मे एंट्री, इस राज्य में लिया गया बड़ा फैसला

Bihar News: देश के जगह-जगह से ज्वेलरी शॉप से लगातार चोरी के मामले के सामने आते रहते हैं। कई वीडियो भी ऐसे सामने आए हैं जिसमें देखा गया है कि कैसे ज्वेलर को बेवकूफ बनाकर चोर दुकान से भाग जाते थे। ऐसे में कई बार ऐसा हुआ है कि चोरों का वीडियो तो सामने आया है। लेकिन घुंघट में या मास्क में होने के कारण पहचान नहीं हो पाई है। इसी के मद्देनजर बिहार में यह फैसला लिया गया है कि अब ज्वेलरी शॉप में अब कोई भी महिला मास्क, हिजाब या घुंघट में प्रवेश नहीं कर सकती।

बुधवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान AIJGF बिहार इकाई के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि यह फैसला ज्वलरी शॉप की सुरक्षा के कारण लिया गया है। ताकि दुकानदार का नुकसान ना हो पाए। अगर जो भी ग्राहक चेहरे पर मास्क लगाकर आएंगे या महिलाएं हिजाब पहनकर दुकान में प्रवेश करेंगी, उन्हें न तो आभूषण दिखाए जाएंगे और न ही बिक्री की जाएगी।

सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया फैसला

अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा के मुताबिक, ग्राहकों के चेहरे ढके होने के वजह से उनका पहचान करना कठिन होता है। अगर किसी तरह की आपराधिक घटना होती है तो CCTV फुटेज में भी पहचान करने में परेशानी होती है। यह फैसला ज्वेलरी दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

अपराध बढने से व्यवसायियों में डर 

उन्होंने कहा कि हाल ही के दिनों में देश के कई हिस्सों में नकाबपोश अपराधियों द्वारा ज्वेलरी दुकानों में लूट की कई वारदातें सामने आई हैं। बिहार के भोजपुर जिले में भी मार्च 2024 में एक ज्वेलरी शॉप से करीब 25 करोड़ रुपये के गहनों की लूट हुई थी, और नवंबर में सिवान जिले में भी एक सर्राफा दुकान को निशाना बनाया गया था। इन सब के मद्देनजर रखते हुए यह अहम फैसला लिया गया है।


ये भी पढे़ें-नेपाल में खुद के बनाई सरकार से ना खुश हैं Gen-Z, नए सरकार के वादे निकले खोखले

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button