क्राइमविदेश

एक बार फिर नेपाल में विरोध प्रदर्शन, पुलिस पर भी पथराव, सील की गई भारत-नेपाल सीमा

Nepal Violence : पड़ोसी देश नेपाल के धनुषा धाम जिले से हिंसक प्रदर्शन की खबर सामने आई है। जिले के एक मस्जिद में तोड़-फोड़ के बाद शुरु हुई हिंसा ने भयानक रूप ले लिया है। प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। वहीं अब पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर भारत-नेपाल सीमा भी सील कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह हिंसा तब हुई जब जिले के मस्जिद में तोड़-फोड़ की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। फोटों वीडियो सामने आने के बाद हिंदू समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाले बयान सामने आए। सोशल मीडिया से प्रभावित होकर मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने हिंसक प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

पारसा के बीरगंज में भड़कती हिंसा की आग पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। बता दें कि पारसा जिले की सीमा बिहार के रक्सौल जिले से लगती है। दक्षिणी नेपाल में सीमा से आवाजाही रोकने के लिए भारतीय सीमा भी सील कर दी गई है।

पुलिस पर भी पत्थरबाजी

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने धनुषा में टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस का कहना ह कि जब पुलिस ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारी पुलिस पर भी पत्थरबाजी करने लगे। ऐसे में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिससे स्थिति को नियंत्रण में किया जा सके।

ये भी पढ़ें – इजरायल ने पूर्वी लेबनान पर किया अटैक, तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत ध्वस्त

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button