Punjab

सीएम मान और स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने डॉ. बरजिंदर सिंह हमदर्द की माता के निधन पर शोक जताया

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अजीत समूह के प्रबंधकीय संपादक डॉ. बरजिंदर सिंह हमदर्द की माता श्रीमती प्रकाश कौर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। लंबी बीमारी के बाद जालंधर के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया।

माता के निधन से अपूरणीय क्षति- सीएम मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. हमदर्द की माता के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करें और परिवार तथा संबंधियों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

पंजाब विधान सभा स्पीकर ने दुख व्यक्त किया

पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अजीत अखबार समूह के मुख्य संपादक बरजिंदर सिंह हमदर्द की माता बीबी प्रकाश कौर हमदर्द के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। स्पीकर संधवां को बीबी प्रकाश कौर के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और दुखी परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से अरदास की।

ये भी पढ़ें- पंजाब में सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत, परिवहन मंत्री ने किया उद्घाटन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button