Wife Affairs : पुरुष पृथ्वी का हाफ़ता हुआ बैल है, साल 2025 में पुरुषों पर बेरहमी/अत्याचार/मानसिक प्रताड़ना चरम पर देखी गई। दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि एक और बरस गुजर रहा है, इस साल मेरठ की मुस्कान, सोनम रघुवंशी, संभल की रूबी, प्रगति, कातिल बीवियों में कई और नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने 2025 को कलकिंत किया है, उत्तम नगर की सुष्मिता, पल्लवी, गोपाली, पिंकी, रिंकू देवी ना जाने और कितने नाम होंगे जो अभी हम और आप तक पहुंचे नहीं सके। खैर
महिलाओं के लिए महिला आयोग है, तो पुरुषों के लिए पुरुष आयोग क्यों नहीं, समाज ये क्यों स्वीकार नहीं कर पा रहा है कि पुरुषों में भी भावनाएं है। उसे भी दर्द होता है। वो एक हाफ़ता हुआ बैल मात्र नहीं है। पूरा जीवन संघर्षों के साथ गुज़रता है। ना जाने कितने उतार चढ़ाव वह अकेले झेलता है, इसलिए कि मेरा परिवार खुश रहे। स्कूल से लेकर बुढ़ापे तक तानों और ना काबिलियत की लंबी फेहरिस्त हमारे समाज ने तय कर दी है। अगर हम गलत कह रहे हैं तो आप खुद देख लीजिए। और आप नहीं देखना चाहते तो हम आपको दिखाते भी और सुनाते भी हैं।
10 डरावने केस की लिस्ट
केस नंबर 1 : मेरठ की मुस्कान से- मुस्कान और साहिल ने कथित तौर पर सौरभ राजपूत को नशीला पदार्थ खिलाकर चाकू घोंपकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी, उसके शरीर के टुकड़े करके उसे सीमेंट से भरे ड्रम में बंद कर दिया। इसके बाद दोनों हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मनाने चले गए। जिसे बाद में पुलिस ने बरामद किया। जिसमें शरीर के कई हिस्से कटे हुए थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बर्बरता का खुलासा हुआ।

केस नंबर 2 : सोनम रघुवंशी-
कातिल बीवी सोनम रघुवंशी ने हंसते मुस्कुराते शादी की, खुशी-खुशी सारी रस्में निभाई। अग्नि के साथ जोड़े ने फेरे लिए। रस्मों रिवाज़ के साथ विदाई भी हुई, और फिर प्लानिंग के साथ खूनी हनीमून की स्क्रिप्ट भी तैयार की। तारीख, जगह, मौका और वक्त.. सब तैयार था। मासूम राजा रघुवंशी को भनक भी नहीं थी की आगे क्या होने वाला है। वो खुश था, नई शादी, हनीमून और एक बेहतर भविष्य की आस में राजा कातिल बीवी के हाथ लग गया। कपल 23 मई को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स में अपने हनीमून पर था। इसी दौरान राजा रघुवंशी गायब हो गए। दो जून को उनका शव एक खड्ड में मिला, और सोनम लापता थी। जांच में सामने आया कि सोनम ने अपने ब्वॉयफ्रेंड राज के साथ मिलकर राजा का मर्डर किया।

केस नंबर 3 : संभल की रूबी ने दो -दो आशिकों के साथ मिलकर पति की लाश को ऐसा ठिकाना लगाया कि मुर्दा पति भी पुलिस को पूरा नहीं मिल सका। पूरा तो क्या ऐसा बिखरा मिला की पुलिस भी हैरान रह गई। पति की लाश के इतने टुकड़े किए की पुलिस भी जोड़ती थक गई। सिर, धड़, हाथ-पैर.. सब. भरोसे के जितने टुकड़े रूबी कर सकती थी उतने उसने किए। इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने कुछ टुकड़ों को ग्राइंडर में छोटा कर नाले में फेंक दिया। पति के सिर को गंगा में बहा दिया। ये 2025 की बीवीयां हैं जनाब। ये पति के घर में अपना ठिकाना बनाने से ज्यादा उनको ठिकाने लगाना जानती हैं।

केस नंबर 4 : प्रगति ने शादी के 15 दिन बाद अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति दिलीप की हत्या कर दी। आशिक अनुराग के साथ मिलकर प्रगति ने शूटर को अपने पति की हत्या के लिए सुपारी दे डाली। बड़ी शर्म की बात है कि प्रगति ने शूटर को देने के लिए पैसों का इंतजाम उन पैसों से किया जो उसके सुहाग और पति की लंबी उम्र के लिए आशिर्वाद के तौर पर परिवारवालों और रिश्तेदारों ने दिए थे। उन्हीं शगुन के पैसों से प्रगति ने अपने ससुराल वालों के लिए अपशगुन की सुपारी दे डाली। दुल्हन के लिबास में बीवीयों का कातिलाना चेहरा तो आपने देख ही लिया।

केस नंबर 5 : कहानी दिलवालों की कहे जाने वाली दिल्ली के उत्तम नगर की एक बीवी सुष्मिता की है। सुष्मिता तो आशिक के साथ ऑनलाइन बात करते हुए अपने पति का कत्ल कर रही थी। आइए समझाते हैं। एक इंसान कितना बेदर्द हो सकता है। एक पत्नी अपने पति का कत्ल कर रही है। और उस कत्ल की हर जानकारी आशिक को चैट करके दे रही है। उससे नसीहत भी ले रही है। मदद के लिए शामिल होने के लिए उसे अपने घर भी बुला रही है। इस बेहया बीवी ने अपने पति को नींद की गोलियां देकर मारने की साजिश रची, गोलियों पर भरोसा नहीं हुआ तो इलेक्ट्रिक शॉक देकर पति को मार डाला। और ये सब उसका प्रिय आशिक इंस्टा चैट पर सुनता रहा। इस बीवी को अपने ही देवर राहुल से प्यार हो गया था। ये कैसा प्यार है, जो इंसानी शरीर के टुकड़े-टुकड़े करवा दे। इंसानियत को दी मार दे।

केस नंबर 6 : चलिए अब आपको बिहार लिए चलते हैं और मुलाकात कराते है कातिल बीवी नंबर 6, जिसका नाम गुंजा है। ये बेहयाई की कहानी बिहार के औरंगाबाद की है। बिहार की गुंजा ने शर्म, लिहाजा, हया सबको रौंद दिया। शादी के एक महीने बाद ही 15 सालों का सच बाहर आ गया। गुंजा अपनी उम्र से दोगुने अपने फूफा से प्यार करती थी। दोनों 15 सालों से घरवालों के नाक के नीचे नाक कटवाते रहे। फूफा ने सुपारी दी, गुंजा ने इशारा किया और शूटर्स ने चंद दिनों पहले पति बने प्रियांशु की जान ले ली। गुंजा ने अपने शादी के दिन अपने आशिक फूफा से फोन पर 99 बार बात की थी। पति बीवी की बेवफाई का शिकार हो गया। सभी रिश्ते तार-तार हो गए।

केस नंबर 7 : ये दर्दनाक कहानी कर्नाटक की है। पल्लवी ने दूसरों को इंसाफ दिलाने वाले पति को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी ने कानून के रखवाले अपने पति, यानी कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की हत्या कर दी। कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश की लाश उन्हीं के घर में मिली। उनकी पत्नी ने पुलिस को खुद फोन कर कत्ल की जानकारी दी। पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश की पत्नी पल्लवी ने अपने पति की आंखों में मिर्ची झोंकने से बाद चाकूओं से ताबड़तोड़ कई वार किए और उनकी हत्या कर दी।

केस नंबर 8 : गोपाली, जयपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। मृतक पति धन्नालाल सैनी सब्जी बेचने का काम करता था और उसे अपनी पत्नी गोपाली देवी के चरित्र पर शक था। पुलिस के मुताबिक गोपाली देवी पांच साल से दीनदयाल के साथ प्रेम संबंध में थी, धन्नालाल ने पत्नी को दीनदयाल के साथ देख लिया। इसी दौरान गोपाली और दीनदयाल ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच दी। दोनों धन्नालाल को दुकान के ऊपर ले गए, जहां लोहे के पाइप से उसके सिर पर वार किया और फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को प्लास्टिक की थैली में पैक कर बाइक से जंगल में ले जाया गया। और शव को आग लगा दी।

केस नंबर 9 : पिंकी, मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक का नाम राहुल है। राहुल के शरीर पर कई गंभीर और जानलेवा चोटें पाई गई, जांच के दौरान राहुल की पत्नी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि पत्नी अपने प्रेमी युवराज और एक अन्य युवक के साथ मिलकर हत्या में शामिल थी। पत्नी राहुल को शॉपिंग के बहाने साथ ले गई। इसके बाद आईटीआई कॉलेज के पास पहले से मौजूद प्रेमी और साथी ने राहुल को गाड़ी से घसीटकर झाड़ियों में ले जाकर बीयर की बोतल से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद तीनों आरोपी ट्रेन से उज्जैन फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

केस नंबर 10 : रिंकू देवी, ये बेरहमी बिहार के बांका जिले की है। जहां रिंकू देवी ने दो लोगों के साथ मिलकर मिलकर पति को मार डाला। आरोपियों ने गला काटा और लाश के टुकड़े किए। फिर सिर और धड़ अलग-अलग फेंक दिया। मृतक की पत्नी रिंकू का गांव के ही कुछ लोगों के साथ अवैध संबंध था। इसकी जानकारी जब पति को हुई तो उसने पिटाई कर दी। जिसके बाद पत्नी उसे रास्ते से हटाने की प्लानिंग में जुट गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित तीन को गिरफ्तार किया। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में मृतक बिहारी यादव की पत्नी रिंकू देवी, बालेश्वर हरिजन और उसकी पत्नी बिजुला देवी शामिल थे।

क्या कहते हैं NCRB के आंकड़े
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) ने देश में 2023 के दौरान हुए अपराधों की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में 62 लाख 41 हज़ार 569 अपराध हुए। यह 2022 की तुलना में 7.2% ज़्यादा है। देशभर में महिलाओं पर 4.48 लाख अपराध दर्ज हुए, जो पिछले 10 साल में सबसे ज़्यादा हैं।
2022 के आंकडों के मुताबिक पूरे देश में कुल 28 हजार 522 कत्ल के मामले सामने आए। ये तमाम कत्ल 19 अलग अलग वजहों से हुए। निजि दुश्मनी, सांप्रदायिक और धार्मिक वजह, डायन प्रथा, राजनीतिक वजह, जातिवाद, विवाद या लूट-डकैती। बता दें कि इन 19 वजहों में से तीसरी और चौथे नंबर पर कत्ल की वजह इश्क, धोखा, फरेब और शादी के बाद के संबंध थे। 28 हजार 522 कत्ल के कुल मामलों में से कुल 2 हजार 821 कत्ल इसी वजह से हुए।
आंकड़ों के हिसाब से 2010 से 2014 के दरम्यान लव अफेयर और संबंधों की वजह से होने वाले कत्ल का प्रतिशत 7 से 8 फीसदी था। लेकिन 2015 से 2022 के दरम्यान ये बढ़कर 10 से 11 फीसदी हो गया।
ये थी साल 2025 की हत्याएं- हत्याएं भरोसे की, प्रेम की, रिश्तों की, वफादारी की- हम उम्मीद करते हैं कि भारत आने वाले समय में इन खूनी घटनाओं से सबक लेगा। जीवन सुख पूर्वक व्यतीत करेगा। प्रेम की सही परिभाषा को समझेगा।
ये भी पढ़ें- 2025 की वो घटनाएं जो पूरे देश को हिला कर रख गईं : महाकुंभ, आतंकी हमले और सनसनीखेज हत्याकांड
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









