Unnao Rape Case : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 8 साल पहले हुए रेप मामले को लेकर एक बार फिर जनता में आक्रोश फैल गया है। मामले के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को सशर्त जमानत देने के खिलाफ लोग दिल्ली हाईकोर्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने घोषणा की है कि तत्काल विरोध प्रदर्शन को खत्म किया जाय या अगर विरोध करना ही है तो जंतर-मंतर पर किया जाए, नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी को सशर्त जमानत पर विरओध
बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में 2017 के उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी पाए गए भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को कई सख्त शर्तों के साथ जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया, जिनमें दिल्ली में रहने और कोर्ट की अनुमति के बिना यात्रा न करने की शर्तें शामिल हैं। इस फैसले के बाद सेंगर को आजीवन कारावास की सजा से राहत मिली है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है।
पीड़िता की मां का विरोध
सेंगर को मिली इस जमानत पर पीड़िता की मां ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, “इनकी जमानत खारिज की जाए। हम सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। हमें हाईकोर्ट पर भरोसा नहीं रहा। हमें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा… मेरे पति के हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए।” पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया कि न्याय के इस मामले में उन्हें पूरी तरह से निराशा हुई है और वे आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगी।
महिला कार्यकर्ताओं का विरोध
वहीं इस मामले में महिला कार्यकर्ता योगिता भयाना ने भी इस फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा, “पूरे भारत की महिलाएं इस बात से बेहद आहत हैं कि दुष्कर्मी की सजा पलट दी गई है। यह घटना इसी अदालत में घटी है। इसलिए, हम उसी जगह से न्याय की मांग करेंगे जहां अन्याय हुआ है।” योगिता ने अदालत के इस फैसले को महिलाओं के लिए एक गंभीर झटका बताया और महिलाओं की सुरक्षा के लिए न्याय की मांग की है।
ये भी पढ़ें – तेज प्रताप यादव को किसने दी जान से मारने की धमकी? सम्राट चौधरी से की सुरक्षा की मांग
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








