Punjab

पंजाब में ब्लॉक व जिला परिषद चुनाव, 5 जिलों के 16 बूथ पर दोबारा वोटिंग का आदेश

Punjab Elections : पंजाब में बीते दिन ब्लॉक समिति और जिला परिषद के चुनाव हुए। हालांकि, कई स्थानों पर भारी हंगामा देखने को मिला। इस कारण चुनाव आयोग ने 5 जिलों के 16 बूथ पर दोबारा वोटिंग कराने के आदेश दिए हैं। यह फैसला मिली शिकायतों के बाद लिया गया।

इन बूथों पर होगी दोबारा वोटिंग-

अमृतसर-

ब्लॉक समिति अटारी जोन नंबर 8- बूथ नंबर 52, 53, 54, 55

जोन नंबर 17- बूथ नंबर 90, 91, 93, 94, 95

बरनाला-

ब्लॉक समिति चनणवाल, जोन नंबर 4, गांव रसाएपुर- बूथ नंबर 20

श्रीमुक्तसर साहिब-

ब्लॉक कोट भाई, बाबणीयां गांव- बूथ नंबर 63, 64

मथीर गांव- बूथ नंबर 21, 22

गुरदासपुर-

गांव चन्नीयां- बूथ नंबर 124

जालंधर-

भोगपुर जोन नंबर 4- बूथ नंबर 72

चुनाव आयोग ने कहा है कि इन बूथों पर दोबारा वोटिंग सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- पंजाब में पूर्व कांग्रेस MLA आंवला के घर IT Raid, 12 जगहों पर जांच, रिश्तेदारों से भी पूछताछ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button